फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   recovery from ex palika presedent and eo

तत्कालीन पालिकाध्यक्ष और ईओ के खिलाफ रिकवरी की संस्तुति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
recovery from ex palika presedent and eo
रामपुर। रामपुर नगरपालिका परिषद के पूर्व के चेयरमैन अजहर अहमद खां की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। किला परिसर में नियम विरुद्ध तरीके से दुकानों का निर्माण कराने के मामले में शासन ने उनसे 1.31 करोड़ रुपये की रिकवरी के आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही जौहर यूनिवर्सिटी में ट्यूबवेल के मामले में रिकवरी की राशि का आकलन कर उसकी वसूली के आदेश दिए गए हैं। अब जिलाधिकारी ने आजम खां के रिसोर्ट में लगाए गए ट्यबवेल के मामले में तत्कालीन पालिकाध्यक्ष अजहर खां और तत्कालीन ईओ के खिलाफ रिकवरी की संस्तुति शासन से कर दी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि यह ट्यूबवेल ग्रामीण पेयजल योजना के तहत लगाई गई थी, लेकिन वहां कोई गांव नहीं है। इसके बाद ट्यूबवेल को नगरपालिका को स्थानांतरित कर दिया गया। ट्यूबवेल का सारा खर्च नगरपालिका उठाती थी, जिससे राजस्व का नुकसान हुआ है। इस मामले में रिकवरी की सिफारिश की गई है। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने बताया कि रिसोर्ट में नलकूप खंड का जो ट्यूबवेल लगा था वह पसियापुरा गांव के लिए था। तत्कालीन विधायक ने इसे स्थानांतरित करा लिया था, जो नियम विरुद्ध है। इस ट्यूबवेल से सिर्फ एक किसान (आजम खां) को पानी मिला है। उन्होंने बताया कि इस मामले में निर्देश दिया गया है कि जो अधिकारी-कर्मचारी इसके लिए जिम्मेदार हैं उनको चिंहित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed