फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   re-polling in rasoolpur

रसूलपुर के बूथ पर मतदान रद, दोबारा होगा मतदान

Fri, 09 Oct 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Fri, 09 Oct 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
re-polling in rasoolpur
रसूलपुर गांव में मतदाताओं को दूसरे वार्ड के मतपत्र दे दिए। पता लगने पर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। साथ ही दोबारा मतदान कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। एसडीएम और आरओ पहुंचे। समझाने पर भी ग्रामीण शांत नहीं हुए। डीएम के अनुसार यहां मतदान रद कर दिया गया है। दोबारा मतदान की अनुमति मांगी की गई है।
विज्ञापन



रसूलपुर गांव के मतदान केंद्र संख्या 217 पर 480 मतदाता हैं। इनमें 119 मतदाता जिला पंचायत के वार्ड 27 और बाकी मतदाता वार्ड 26 में शामिल हैं। वार्ड 27 में 10 प्रत्याशी और वार्ड 26 में 28 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। चुनाव शुरू होने पर मतदान कर्मियों ने 119 मतदाताओं को 10 प्रत्याशियों के बजाय 28 प्रत्याशियों वाले मतपत्र देने शुरू कर दिए।
विज्ञापन



ऐसा ही बीडीसी सदस्य पद के उम्मीदवारों के बैलेट पेपर में किया गया। बीडीसी के भी गलत मतपत्र दिए जाने लगे। करीब 12 बजे तक ऐसा ही होता रहा। कुछ मतदाताओं ने इस पर गौर किया तो मामला पूरे गांव में फैल गया। मामला पकड़ में आने पर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



साथ ही दोबारा मतदान कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामला गरमाने पर अधिकारियों को सूचना दे दी गई। सूचना के बाद उप जिलाधिकारी प्रदीप कुमार दुबे और आरओ आरएस कुशवाहा भी पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने मतदान शुरू कराने का प्रयास किया पर ग्रामीण नहीं माने।



उनका कहना था कि सही मतपत्र देकर दोबारा मतदान कराया जाए। साथ ही ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। उप जिलाधिकारी ने बताया कि मतदान के बहिष्कार की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि रसूलपुर के बूथ संख्या 271 पर गलत मतपत्र पहुंचने का मामला सामने आ गया था। इस बूथ के चुनाव को निरस्त करते हुए यहां पर दोबारा मतदान कराने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed