{"_id":"65cfe5802b92f0bdca087144","slug":"rdas-jcb-roars-on-illegal-plotting-rampur-news-c-282-1-rmp1004-116154-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: अवैध प्लॉटिंग पर गरजी आरडीए की जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: अवैध प्लॉटिंग पर गरजी आरडीए की जेसीबी
विज्ञापन
रामपुर। रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) ने बाईपास पर बन रही एक्जीक्यूटिव एनक्लेव काॅलोनी में अवैध निर्माण पर शिकंजा कसा है। आरडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब 16 हजार वर्ग मीटर जमीन पर बिना अनुमति हो रही प्लॉटिंग को ध्वस्त करा दिया। आरडीए के टीम ने लगातार अवैध निर्माण पर शिकंजा कसा है। आरडीए की ओर से लगातार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अजीतपुर बाईपास स्थित एक्जीक्यूटिव एनक्लेव का निर्माण कराया जा रहा है। यहां पर राजेश पांडेय, इस्तेखार, मोहम्मद अहमद द्वारा लगभग 16 हजार वर्ग मीटर की भूमि पर अनधिकृत रूप से प्लाॅटिंग की जा रही थी। आरडीए की टीम ने यहां पहुंचकर कराई जा रही प्लाॅटिंग को ध्वस्त कर दिया। आरडीए ने जेसीबी के जरिये प्लाटिंग के कार्य को ध्वस्त किया।
आरडीए सचिव हेम सिंह के अनुसार यहां पर बिना अनुमति के निर्माण कराया जा रहा था। इसको लेकर आरडीए में वाद भी विचाराधीन चल रहा है। आरडीए की ओर से इस संबंध में निर्माणकर्ताओं को नोटिस भी जारी किया गया था। साथ ही आठ दिसंबर को निर्माण कार्य रुकवाने के भी आदेश दिए थे। उक्त स्थल पर 50 वर्ग मीटर से सौ वर्ग मीटर पर अवैध निर्माण चल रहा था। प्लाॅटिंग करने वालों ने आरडीए से मानचित्र प्रस्तुत किए जाने के लिए एक माह का समय देने की मांग की थी लेकिन आरडीए ने समय नहीं दिया था। नोटिस का उक्त लोगों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। जिस पर यह कार्रवाई की गई। इस मौके पर आरडीए के विशेष कार्य अधिकारी राजेश कुमार, अवर अभियंता हरीओम गुप्ता, रामकिशन सारस्वत मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
बिना जांच पड़ताल न खरीदें प्लॉट व मकान
आरडीए ने लोगों से अपील की है कि बिना जांच पड़ताल के न तो प्लॉट खरीदें और न ही मकान। आरडीए के ओएसडी के मुताबिक अनधिकृत भूखंडीय विकास में निर्मित भवन भूखंड क्रय न करें। स्वीकृत ले-आउट, स्वीकृत मानचित्र में संदर्भित स्थल पर भवन, भूखंड क्रय करें, ताकि अनावश्यक आर्थिक क्षति एवं असुविधा से बच सकें। अनधिकृत निर्माण कार्यों के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी रहेगी।