फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rdanotice to hamsafar resort

हमसफर रिसोर्ट के मामले में अब आरडीए ने दिया नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
rdanotice to hamsafar resort
रामपुर। विधायक अब्दुल्ला आजम के हमसफर रिसोर्ट की दीवार गिराए जाने के बाद अब रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) ने ग्रीन बेल्ट में निर्माण करने, सड़क के लिए जगह नहीं छोड़ जाने और नक्शा पास नहीं कराने के आरोप में नोटिस भेजा है। नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में आरडीए ने कार्रवाई की चेतावनी दी है। रिसोर्ट की दीवार गिराने के बाद अब सिंचाई विभाग ने इस पर आए खर्च का आकलन करना शुरू कर दिया है। दीवार गिराने पर आई खर्च की राशि जमा कराने को लेकर भी सिंचाई विभाग की ओर से नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग ने शुक्रवार को सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के हमसफर रिसोर्ट के पिछले हिस्से की दीवार गिरा दी थी। आरोप है कि दीवार नाले की जगह पर बनाई गई थी। इसको लेकर सिंचाई विभाग ने पहले नोटिस जारी किया गया था। सिंचाई विभाग ने अतिक्रमण नहीं हटाने की स्थिति में इसे गिरा देने और इसका खर्च वसूल करने की बात कही थी। सिंचाई विभाग की ओर से इसका आकलन किया जा रहा है कि दीवार गिराने पर कितना खर्च आया है। दूसरी ओर शनिवार को आरडीए की टीम ने हमसफर रिसोर्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यह तथ्य सामने आया कि रिसोर्ट ग्रीन बेल्ट के जगह में बनी है, रिसोर्ट के आगे मानक के अनुरूप सड़क के लिए जगह नहीं छोड़ी गई और रिसोर्ट का नक्शा पास नहीं कराया गया है। इसको लेकर आरडीए ने विधायक अब्दुल्ला आजम के नाम नोटिस जारी कर दिया है। साथ ही इस बात की जांच कराई जा रही है कि रिसोर्ट का निर्माण कब हुआ। इसके लिए रिसोर्ट के जमीन की रजिस्ट्री के कागजात निकलवाए जा रहे हैं। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने इस बात की पुष्टि की है ग्रीन बेल्ट में निर्माण, सड़क के लिए जगह नहीं छोड़े जाने और नक्शा पास नहीं कराने के आरोप में आरडीए की ओर से नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed