फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   RDA's JCB on illegal plating going on in the city

शहर में चल रही अवैध प्लाटिंग पर चली आरडीए की जेसीबी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
RDA's JCB on illegal plating going on in the city
रामपुर में पुलिस लाइन स्थित डूंगरपुर में मकान की बाउंड्री ध्वस्त करती आरडीए जेसीबी। संवाद - फोटो : RAMPUR
रामपुर। आरडीए ने डूंगरपुर में अवैध तरीके से की जा रही प्लाटिंग और मकानों के तैयार कराए गए फाउंडेशन पर जेसीबी चलवा दी। कुछ ही समय में सभी अवैध निर्माण तोड़ दिए गए। यह प्लाटिंग अवैध तरीके से कराई जा रही थी।
विज्ञापन

रामपुर विकास प्राधिकरण की ओर से अवैध तरीके से की जा रही प्लाटिंग को लेकर एक बार फिर कार्रवाई की गई है। आरडीए ने डूंगरपुर में मंडी समिति के निकट इरफान खां की ओर से 20 बीघा की जमीन पर कराई जा रही प्लाटिंग पर जेसीबी चलवा दी। इस दौरान यहां पर गेट, सड़क व आठ मकानों के फाउंडेशन को ध्वस्त कर दिया है। यहां पर निर्माण आरडीए की बिना अनुमति के कराया जा रहा था, जिसको लेकर पूर्व में नोटिस भी जारी किए गए थे। साथ ही इस मामले में कुछ दिन पहले ध्वस्तीकरण के नोटिस जारी किए गए थे। इसके अलावा असलम व आजम द्वारा भी छह बीघा जमीन पर प्लाटिंग कराई जा रही थी। यहां पर प्लाटिंग कराने को लेकर नोटिस जारी किए गए थे। साथ ही ध्वस्तीकरण के नोटिस जारी किए गए थे, जिसके बाद ध्वस्तीकरण किया गया। आरडीए की कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता आशाराम सिंह, अवर अभियंता हरिओम गुप्ता, अयोध्या प्रसाद के साथ ही पुलिस टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed