फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   raza library

हिंदी में भी जान सकेंगे रजा लाइब्रेरी में सहेजी पांडुलिपियों की भाषा

Fri, 30 Dec 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Fri, 30 Dec 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

इंडो इस्लामिक शिक्षा और कला का खजाना है रामपुर की रजा लाइब्रेरी। लाइब्रेरी में सहेजी गई दुर्लभ पांडुलिपियां अब आम लोगों तक पहुंच सकेंगी। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की पहल पर दुर्लभ पांडुलिपियों का हिंदी-अंग्रेजी में अनुवाद चल रहा है। अब तक 159 पांडुलिपियों का अनुवाद करने के बाद अलग वर्जन तैयार किया जा चुका है। इसके पीछे पांडुलिपियों में लिखे सच को आम लोगों तक पहुंचाने का मकसद है। 

रामपुर में नवाब फैज उल्ला ख़ान द्वारा 1774 में  स्थापित किया था। उन्होंने राज्य  पर 1794 तक शासन किया, और उनकी विरासत  संग्रह के माध्यम से पुस्तकालय के  गठन द्वारा केंद्रीय भाग में स्थापित कर  दी गई। बहुमूल्य पांडुलिपियों के ऐतिहासिक दस्तावेजों, मुग़ल लघु  चित्रों, किताबें और कला  के अन्य कार्यों को नवाबों के तोपख़ाना में रखा  गया उन्होंने इसे काफी हद तक अपने अधिग्रहण से जोड़ा।
विज्ञापन


रामपुर रजा पुस्तकालय दक्षिण एशिया के मुख्य पुस्तकालयों में से एक हैं। विभिन्न धर्मों, परंपराओं से संबंधित कार्यों के अलावा, यह  भारतीय-इस्लामी अध्ययन और कलाओं का खजाना भी है। रजा लाइब्रेरी से जुड़े मोहम्मद तारिक कहते हैं कि लाइब्रेरी में सहेजी गई दुर्लभ पांडुलिपियों का हिंदी-अंग्रेजी में अनुवाद चल रहा  है। अभी तक 159 पांडुलिपियों को हिंदी में तैयार किया जा चुका है। संस्कृति मंत्रालय लगातार  दक्षिण एशिया की इस दुर्लभ लाइब्रेरी को पब्लिक से जोडने और शोधकर्ताओं को फायदा  उठाने के लिए आसान बनाने के कार्य कर रही है। रजा लाइब्रेरी में 17000  पांडुलिपियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed