{"_id":"616489088ebc3e323b52312e","slug":"raula-and-sumit-came-first-rampur-news-mbd4058436142","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोला फेंक में राहुल और सुमित ने पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोला फेंक में राहुल और सुमित ने पाया पहला स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। युवा कल्याण और प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से विकास खंड सैदनगर की खंड स्तरीय पुरुष व महिला खुली ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय इंटर कालेज मानकपुर बंजरिया के खेल मैदान पर किया गया। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को खंड विकास अधिकारी सैदनगर राम किशन द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्रों का वितरण किया गया।
सोमवार को हुई प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ पिंकी, पूनम, दुर्गेश क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृृतीय, 400 मीटर दौड़ दुर्गेश, इलमा, प्राप्ति सागर क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय, 800 मीटर दौड़ खुशी, इलमा प्रियंका क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय, गोला फेंक में नजमिश, ,चांदनी, पिंकी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृृतीय, लम्बी कूद में निशा, नजमिश, पिंकी कमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में 400 मी. दौड में सुमित, विशाल, गौतम क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय, 800 मीटर दौड़ में विष्णु, रोहित, राजेन्द्र सिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय, 1500 मी. दौड़ में धमेंन्द्र, नितीश अभिषेक क्रमश: प्रथम द्वितीय व तृृतीय पर रहे। लम्बी कूद में सुमित, नितीश, राजपाल क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक बालक राहुल, गौतम, गोविंदा क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय एवं कबड्डी बालक में बहादुरपुर की टीम प्रथम एवं मानकपुर की टीम द्वितीय स्थान पर रही। कबड्डी बालिका वर्ग में मानकपुर की टीम प्रथम एवं दललेनगर की टीम द्वितीय स्थान पर रही। वालीबॉल में बहादुरपुर की टीम प्रथम एवं दिलपुरा की टीम द्वितीय स्थान पर रही। इस दौरान पर युवा कल्याण अधिकारी जय सिंह भी मौजूद रहे।