फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rate of the dengue taste

अब छह सौ में होगी डेंगू की जांच

Tue, 22 Sep 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Tue, 22 Sep 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
डेंगू फोबिया को कम करने और अनावश्यक जांच पर शिकंजा कसने के लिए सीएमओ ने मंगलवार को जिले भर के पैथालॉजिस्ट के साथ मीटिंग की। इसमें डेंगू जांच की फीस कम करने के निर्देश दिए गए। रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिसनर की एडवाइस के बिना उपरोक्त जांच न करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



सेल्फ या अपंजीकृत चिकित्सक की सलाह पर उपरोक्त जांच नहीं होंगी। किसी भी पैथालॉजी लैब में बुखार पीड़ित में डेंगू की पुष्टि होने पर सूचना सीएमओ कार्यालय को देने के निर्देश दिए गए हैं। जिले भर में इन दिनों बुखार का प्रकोप है। कई डेंगू आशंकित भी सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन



बुखार के बाद डेंगू के मामले भी सामने आने से बुखार पीड़ितों में डेंगू का डर बढ़ गया। पैथालॉजी लैब पर डेंगू और प्लेटलेट्स काउंट की जांच कराने वालों की संख्या भी बढ़ गई। सीएमओ को इस संबंध में शिकायत मिली कि कुछ पैथालॉजी लैब बिना पंजीकृत चिकित्सक की सलाह के भी उपरोक्त जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



अनावश्यक रूप से भय का माहौल बनाते हुए डेंगू और प्लेटलेट्स जांच के लिए उकसाया जा रहा है। सीएमओ डा. शंकर लाल सारस्वत ने मंगलवार को पैथालॉजी लैब संचालकों के साथ मीटिंग की। सभागार में हुई मीटिंग में सीएमओ ने सभी पैथालॉजी लैब संचालक को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि डेंगू और प्लेटलेट्स की अनावश्यक जांच नहीं की जाएगी।



सीएमओ ने बताया कि जिले में डेंगू की जांच की फीस भी 600 रुपये निर्धारित कर दी गई है। अभी तक इसके लिए 700-800 रुपये तक लिए जा रहे थे। सीएमओ ने बताया कि इस बात की पुष्टि करने के लिए कि डेंगू की अनावश्यक जांच नहीं हो रही हैं कुछ ही दिनों में लैबों का निरीक्षण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed