{"_id":"57e186dd4f1c1bf641a8329d","slug":"rape-and-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब स्वार में किशोरी से रेप, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब स्वार में किशोरी से रेप, रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो/ स्वार रामपुर
Updated Wed, 21 Sep 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
स्वार में किशोरी के साथ रेप के बाद घटनास्थल पर सीमा विवाद में उलझी स्वार और-अजीमनगर थाना पुलिस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केमरी में कक्षा दो की छात्रा की रेप के बाद हत्या करने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि स्वार में एक दरिंदे ने किशोरी को गन्ने के खेत में खींचकर उसके साथ रेप किया।
किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीणों को आता देखकर आरोपी भाग निकला। जानकारी पर किशोरी के परिजन और स्वार व अजीमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़िता को मेडिकल के लिये भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी सब्जी लेने के लिये गांव समोदिया जा रही थी। स्वार-रामपुर मार्ग के मोड़ पर ट्रक खड़े रहते हैं। इन्हीं ट्रकों के पीछे से आए युवक ने किशोरी का मुंह बंद कर पास में गन्ने के खेत में खींच ले गया। बलात्कार किया। किशोरी की चीखपुकार पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। ग्रामीणों को आता देख युवक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
जानकारी पर परिजन और स्वार व अजीमनगर थाना पुलिस भी मौके पर पहंच गई। किशोरी को मेडिकल के लिये भिजवाया। िता ने गांव निवासी युवक शाकिर को नामजद कर तहरीर दी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल हरीश चंद्र जोशी ने बताया कि घटना क्षेत्र थाना अजीमनगर है। लेकिन रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।