फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   raod will repair of rampur

आठ करोड़ रुपये से भरे जाएंगे रामपुर की सड़कों के गड्ढे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
raod will repair of rampur
रामपुर। लोक निर्माण विभाग की ओर से जिले की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए वृहद अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए विभाग ने कार्य योजना तैयार कर शासन को भेज दी है। कार्य योजना को मंजूरी मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। जिले में करीब पांच सौ किलोमीटर सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा, जिसमें करीब आठ करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण इलाकों की सड़कों की दशा ठीक नहीं है। यहां तक कि कुछ सड़कें तो ऐसी हैं, जो एक साल पहले ही बनी थीं और अब खराब हो चुकी हैं। सड़कों में गहरे-गहरे गड्ढे हो चुके हैं। इससे लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतें होती हैं। लिहाजा, लोगों की इस समस्या को दूर करने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। शासन ने विभाग से कार्य योजना मांगी थी, जिसके बाद विभाग ने कार्य योजना तैयार कर भेज दी है। कार्य योजना करीब आठ करोड़ रुपये की बनाई गई है। इसमें प्रांतीय खंड की ओर से पांच करोड़ रुपये की लागत से करीब तीन सौ किलोमीटर सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा, जबकि निर्माण खंड की ओर से करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से दो सौ किलोमीटर सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा। विभागीय अफसरों की माने तो कार्य योजना को मंजूरी मिलने के बाद अक्तूबर तक पूरा करना होगा, जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा हो। उन्हें बदहाल सड़कों से न गुजरना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed