फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Youth dies after bike rams into truck, friend seriously injured, altercation between police and family

Rampur: ट्रक में बाइक घुसने से युवक की मौत, दोस्त गंभीर रूप से घायल, पुलिस और परिजनों में हुई तकरार

Tue, 20 Feb 2024 05:46 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 20 Feb 2024 05:46 PM IST
सार

रामपुर के अंडीखेड़ा गांव के मोड़ पर ट्रक में बाइक से टक्कर लगने से उसमें सवार युवक की मौत हो गई। उसके साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
Rampur: Youth dies after bike rams into truck, friend seriously injured, altercation between police and family
रामपुर में सड़क हादसे में जान गंवाने वाला युवक - फोटो : संवाद

विस्तार

बिलासपुर-स्वार मार्ग पर अंडीखेड़ा गांव के मोड़ पर बाइक खराब ट्रक में जा घुसी। इसमें बाइक सवार युवक राजा (22) की मौके पर ही मौत हो गई। उसका दोस्त मुनाजिर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस और परिजन के बीच पोस्टमार्टम कराने को लेकर तकरार हो गई।

विज्ञापन


बाद में समझाने पर परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हो गए। इस बीच घायल को सीएचसी भिजवा दिया गया। स्वार कोतवाली क्षेत्र के हमीरपुर निवासी राजा पुत्र हसीन खां सोमवार को अपने दोस्त मुनाजिर के साथ बिलासपुर क्षेत्र के गांव स्थित रिश्तेदार की शादी में शिरकत करने गया था।
विज्ञापन


सोमवार की देर शाम लगभग नौ बजे वह बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे वह मिलकखानम से अंडीखेड़ा गांव के मोड़ पर पहुंचे, वहां पंक्चर ट्रक खड़ा था, जिसमें बाइक घुस गई। हादसे में राजा की तत्काल मौत हो गई, जबकि मुनाजिर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीछे से आ रहे दूसरे रिश्तेदारों ने हादसे की जानकारी परिजन को दी तो तमाम ग्रामीणों के साथ वह भी आ गए। सूचना मिलने पर थाना मिलकखानम पुलिस भी आ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए शव कब्जे में लेना चाहा तो परिजन ने कोई कार्रवाई न करने की बात कहते हुए शव उन्हें सौंपने की बात कही।

पुलिस ने इनकार किया तो तकरार होने लगी। भीड़ के कारण स्वार-बिलासपुर मार्ग काफी देर तक बाधित होकर रह गया। अंततः रात लगभग 11 बजे पुलिस के समझाने पर परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने को राजी हो गए।

इसके चलते आवागमन सुचारू हो सका। फिलहाल परिजन की ओर से पुलिस को हादसे की तहरीर नहीं दी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

फुफेरे भाई की शादी की हसरत अधूरी रह गई

हमीरपुर गांव निवासी किसान हसीन खां के तीन लड़के और चार बेटियां हैं, जिसमे राजा दूसरे नंबर का था। वह फर्नीचर का काम सीख कर कानपुर में काम करने चला गया। फुफेरे भाई की शादी में शिरकत के लिए वह तीन दिन पहले ही घर आया था।



अपने समेत बहन-भाइयों की शादी की तैयारियां कीं। सोमवार को मढ़ा था। आज मंगलवार को बरात जानी थी। शाम को राजा हादसे का शिकार हुआ और जान चली गई। इस तरह फुफेरे भाई की शादी की हसरत अधूरी रह गई। शादी का जश्न मातम में तब्दील हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed