{"_id":"63dd414248a15c59950fe923","slug":"rampur-two-friends-riding-a-bike-died-in-a-road-accident-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur :सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक परिवार का बुझा चिराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur :सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक परिवार का बुझा चिराग
Fri, 03 Feb 2023 10:46 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला संवाद, रामपुर
अमर उजाला संवाद, रामपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 03 Feb 2023 10:46 PM IST
सार
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पाकर उनके परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी। पुलिस का कहना है कि मौके पर हेलमेट नहीं मिला है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामपुर में धमोरा बाईपास पर अज्ञात वाहन के चालक ने एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों बाइक से रामपुर जा रहे थे। मिलक कोतवाली क्षेत्र के खाता नगरिया गांव निवासी नावेद (22) और उसका दोस्त फैजान (20) शुक्रवार की शाम लगभग पांच बजे बाइक से रामपुर की ओर से जा रहे थे। धमोरा बाईपास पर एक अज्ञात वाहन के चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए ।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पाकर उनके परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी। पुलिस का कहना है कि मौके पर हेलमेट नहीं मिला है।
विज्ञापन
अपने घर का इकलौता था फैजान
फैजान अपने घर का इकलौता चिराग था। उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है और वह दिल्ली में रहकर किसी फैक्टरी में काम करता था। कुछ दिन पहले ही वह अपने चाचा के इंतकाल के बाद घर आया था। शुक्रवार की शाम वह अपनी अपनी मां से दोस्त नावेद के साथ जाने की बात कहकर घर से निकला था। वहीं नावेद गांव में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। मृतक के पड़ोसी ने बताया कि दोनों युवक किसी व्यक्ति के पास उससे मिलने धमोरा जाने के लिए कह कर गए थे।
विज्ञापन