फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur Two friends riding a bike died in a road accident

Rampur :सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक परिवार का बुझा चिराग

Fri, 03 Feb 2023 10:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, रामपुर
अमर उजाला संवाद, रामपुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 03 Feb 2023 10:46 PM IST
सार

 मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पाकर उनके परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी। पुलिस का कहना है कि मौके पर हेलमेट नहीं मिला है।

विज्ञापन
Rampur Two friends riding a bike died in a road accident
सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर में धमोरा बाईपास पर अज्ञात वाहन के चालक ने एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों बाइक से रामपुर जा रहे थे। मिलक कोतवाली क्षेत्र के खाता नगरिया गांव निवासी नावेद (22) और उसका दोस्त फैजान (20) शुक्रवार की शाम लगभग पांच बजे बाइक से रामपुर की ओर से जा रहे थे। धमोरा बाईपास पर एक अज्ञात वाहन के चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए ।

विज्ञापन


 मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पाकर उनके परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी। पुलिस का कहना है कि मौके पर हेलमेट नहीं मिला है।
विज्ञापन


अपने घर का इकलौता था फैजान
फैजान अपने घर का इकलौता चिराग था। उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है और वह दिल्ली में रहकर किसी फैक्टरी में काम करता था। कुछ दिन पहले ही वह अपने चाचा के इंतकाल के बाद घर आया था। शुक्रवार की शाम वह अपनी अपनी मां से दोस्त नावेद के साथ जाने की बात कहकर घर से निकला था। वहीं नावेद गांव में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। मृतक के पड़ोसी ने बताया कि दोनों युवक किसी व्यक्ति के पास उससे मिलने धमोरा जाने के लिए कह कर गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed