फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Two friends lost their lives when their car overturned, they were going to Hapur to take medicine

Rampur:हाईवे पर कार पलटने से दो दोस्तों की जान गई, दवा लेने जा रहे थे हापुड़, परिजनों में कोहराम

Wed, 01 May 2024 12:39 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 01 May 2024 12:39 PM IST
सार

रामपुर से हापुड़ दवा लेने जा रहे दो दोस्तों की हादसे में जान चली गई। हादसा हाईवे पर कार के पलटने से हुआ। दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन
Rampur: Two friends lost their lives when their car overturned, they were going to Hapur to take medicine
रामपुर में जान गंवाने वाले दोस्त - फोटो : संवाद

विस्तार

नैनीताल हाईवे पर अनियंत्रित हुई कार खंभे से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार रणवीर (42) और सुरेंद्र सिंह उर्फ काकू (35) की मौत हो गई। दोनों दोस्त कार से दवा लेने के लिए हापुड़ जा रहे थे। हादसा कोयला टोल प्लाजा के पास हुआ।

विज्ञापन


बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के चंदेला गांव का रहने वाला रणवीर सिंह (42) मंगलवार की सुबह कार से अपने दोस्त उत्तराखंड के जिला ऊधमसिह नगर के थाना गदरपुर के गांव चंद्रपुरा निवासी सुरेंद्र सिंह उर्फ काकू (35) के साथ मंगलवार को दवा लेने हापुड़ के लिए निकला था।
विज्ञापन


हाईवे पर कोयला टोल प्लाजा के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक खंभे से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में लोगों ने कार में फंसे दोनों लोगों को खिड़की तोड़कर बाहर निकाला। इस दौरान एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कुछ ही देर में भोट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भिजवाया।

जहां चिकित्सकों ने दोनों ही दोस्तों को मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पाकर मृतकों के परिजन भी रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने दोनों दोस्तों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

दोनों ही युवक खेती किसानी करते थे। पुलिस को मामले की तहरीर अभी नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भोट थानाध्यक्ष निशा खटाना ने बताया कि शवों को शाम को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

बाइकों की भिड़ंत में निजी सुरक्षा गार्ड की जान गई

सैफनी थाना क्षेत्र के मढ़ेयां झाऊ के रहने वाले रामनिवासी (40) की बाइक को दूसरी दिशा से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल रामनिवास को मुरादाबाद ले जाते समय दम तोड़ दिया।

थाना क्षेत्र के मढ़ेया झाऊ गांव के रामनिवासी सैफनी स्थित श्याम फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप पर सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते थे। सोमवार शाम को अपनी ड्यूटी करने के लिए रामनिवासी अपने भाई मित्रपाल के साथ सैफनी आ रहे थे।

आरोप है कि इस दौरान आते समय थाना क्षेत्र के बलुपुरा मोड़ पर सैफनी की दिशा से आ रही बाइक ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार रामनिवास के गंभीर चोटें आई।

हादसे के बाद रामनिवास को बेहतर उपचार के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले जा रहे थे कि उपचार को ले जाते समय रास्ते में ही रामनिवास ने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई मित्रपाल की ओर से बाइक सवार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।



तो वहीं पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार शाम को सुरक्षा गार्ड रामनिवास के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अचानक मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed