फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur tops UP-112 again, scores 94.62%

Rampur News: यूपी-112 में रामपुर फिर अव्वल, 94.62 फीसदी अंक किए हासिल

Sat, 04 Apr 2026 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 04 Apr 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Rampur tops UP-112 again, scores 94.62%
रामपुर। यूपी-112 परफारमेंस डैशबोर्ड पोर्टल पर एक बार फिर रामपुर जिले ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। कॉलर फीडबैक, पीआरवी उपलब्धता और रिस्पांस टाइम के आधार पर हुई समीक्षा में जिले को सर्वाधिक 94.62 फीसदी अंक मिले हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रामपुर इस परियोजना में लगातार 19वीं बार प्रदेश में अव्वल रहा है। रैंकिंग में पीआरवी का औसत रिस्पांस टाइम, एक्नालेजमेंट, इनपुट, अराइवल टाइम, पीआरवी उपलब्धता, कॉलर फीडबैक, आरओआईपी एक्टिविटी, इवेंट क्लोजर सिस्टम, अर्ली अराइवल और विजिलेंस जांच रिपोर्ट जैसे मानकों को शामिल किया जाता है।
विज्ञापन

इस परियोजना के तहत जिले में किसी भी झगड़े या आपराधिक घटना की सूचना मिलने पर यूपी-112 की टीम मौके पर पहुंचती है। इसमें देखा जाता है कि सूचना मिलने के बाद पुलिस कितनी जल्दी पहुंचती है और किस प्रकार कार्रवाई करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर माह जिलेवार रिपोर्ट शासन को भेजी जाती है, जिसके आधार पर रैंकिंग जारी की जाती है। मार्च माह की समीक्षा में रामपुर ने 94.62 फीसदी अंक के साथ फिर पहला स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर एसपी सोमेंद्र मीणा ने पूरी टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed