फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur Tight security arrangements Republic Day

Rampur: गणतंत्र दिवस को लेकर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था, डीआईजी ने पैदल मार्च कर लिया जायजा,

Wed, 25 Jan 2023 11:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 25 Jan 2023 11:30 PM IST
सार

शलभ माथुर ने कहा कि जल्द से जल्द लंबित विवेचनाओं को निस्तारित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन मुकदमों का अभी खुलासा नहीं किया गया है पुलिस जल्द से जल्द उनका अनावरण करे। 

विज्ञापन
Rampur Tight security arrangements Republic Day
डीआईजी शलभ माथुर ने पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर  में डीआईजी शलभ माथुर ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस को लेकर विशेष रूप में सतर्कता रहती है। मंडल के सभी जिलों में सतर्कता बरती जा रही है। अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ भी पुलिस संपर्क में है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के मौके पर मंडल के सभी जिलों में रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर चेकिंग की जा रही है। डीआई ने कहा कि रात को सभी जिलों में बैरियर लगाकर चेकिंग की गई। इससे पहले उन्होंने पुलिस लाइन स्थित सभागार में बैठक की। उन्होंने कहा जिले में हत्या, लूट, डकैती, धोखाधड़ी, बलात्कार और आईटी एक्ट की कुल 20 विवेचनाएं लंबित हैं और आरोपियों की गिरफ्तार शेष है। 

विज्ञापन

 

शलभ माथुर ने कहा कि जल्द से जल्द लंबित विवेचनाओं को निस्तारित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन मुकदमों का अभी खुलासा नहीं किया गया है पुलिस जल्द से जल्द उनका अनावरण करे। इस मौके पर उन्होंने जिले की कानून व्यवस्था की भी समीक्षा की। इस मौके पर एसपी अशोक कुमार शुक्ला, एएसपी डॉ. संसार सिंह सहित सभी सीओ और कई थानों के प्रभारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed