{"_id":"65658b28c213b31e870d6e70","slug":"rampur-speeding-vehicle-hits-bike-in-milak-cousin-brother-dies-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: मिलक में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, चचेरे-तहेरे भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: मिलक में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, चचेरे-तहेरे भाई की मौत
Tue, 28 Nov 2023 12:19 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:19 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि बाइक सवार दोनों लोग गांव से दिल्ली जा रहे थे। आरोपी वाहन चालक का पता लगाया जा रहा है। हादसे की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामपुर के मिलक में वाहन की टक्कर लगने से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों आपस में चचेरे और तहेरे भाई थे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मिलक में सोमवार की देर रात हाईवे पर स्थित धनेली उत्तरी के निकट तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार चचेरे-तहेरे भाई को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
आसपास से गुजर रहे लोगों ने पुलिस की मदद से दोनों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों गांव जिगनिया थाना खुदागंज शाहजहांपुर निवासी थे। उनकी पहचान रजनीश पुत्र धर्मपाल (26) और बबलू पुत्र डालचंद (25) के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि दोनों बाइक से दिल्ली जा रहे थे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन