Rampur: चीनी मांझे की चपेट में आकर रजा पीजी कॉलेज की प्राचार्या घायल, स्कूटी पर कॉलेज जाते वक्त हुआ हादसा
कुछ दिन पहले ही बेसिक स्कूल की एक शिक्षिका भी चीनी मांझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। लगभग दो माह पहले रजा कॉलेज की फिजिक्स विभाग के प्रोफेसर डॉ. राजीव भी चीनी मांझे की चपेट में आकर घायल हो गए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला अस्पताल के पास बुधवार को चीनी मांझे की चपेट में आकर रजा स्नातकोत्तर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. दीपा अग्रवाल जख्मी हो गईं। वह दोपहर के वक्त स्कूटी से कॉलेज जा रही थीं। रास्ते में चीनी मांझे से उनके चेहरे और नाक पर जख्म हो गए। बुधवार को रजा स्नातकोत्तर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. दीपा अग्रवाल अपने कॉलेज जा रही थीं, जिला अस्पताल के पास चीनी मांझे की चपेट में आकर वह घायल हो गई।
कुछ दिन पहले ही बेसिक स्कूल की एक शिक्षिका भी चीनी मांझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। लगभग दो माह पहले रजा कॉलेज की फिजिक्स विभाग के प्रोफेसर डॉ. राजीव भी चीनी मांझे की चपेट में आकर घायल हो गए थे।
प्राचार्या डॉ. दीपा अग्रवाल ने कहा कि ईश्वर की कृपा से वह ठीक हैं लेकिन प्रशासन को चीनी मांझे की बिक्री रोकने के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए। उन्होंने पतंग उड़ाने वालों से भी अपील की है कि वे चीनी मांझे का इस्तेमाल न करें।
प्रतिबंध के बाद भी हो रही है चीनी मांझे की बिक्री
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने 2017 में चीनी मांझे की बिक्री पर प्रतिबंध से संबंधित आदेश जारी किया था। आदेश में कहा गया था कि पतंग उड़ाना देश की परंपररा रही है, लेकिन इस खतरनाक चीनी मांझे से पशु-पक्षी और इंसान सभी बुरी तरह घायल हो जाते हैं।