{"_id":"60d489bb8ebc3e34227a7ad4","slug":"rampur-news-sports-news-cricket-news-dc-kashta-news-rampur-news-sml374637195","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी कष्टा ने जीता निरशु क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी कष्टा ने जीता निरशु क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब
विज्ञापन
डीसी कष्टा की टीम निरशु कप क्रिकेट प्रतियोगिता जीतने के बाद मुख्यातिथि से ट्राफी लेते हुए
- फोटो : RAMPUR-HP
आनी (कुल्लू)। आनी खंड की लफाली पंचायत के बगोट ग्रीन हिल्स पार्क स्टेडियम में चल रहेे निरशु क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब डीसी कष्टा के नाम रहा। फाइनल मुकाबले में डीसी कष्टा की टीम ने पीवीसी ब्वॉयज की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता के समापन समारोह के दौरान जिला परिषद कुल्लू के चेयरमैन पंकज परमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने आयोजन कमेटी को 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी।
प्रतियोगिता में 47 टीमों ने भाग लिया। आयोजन कमेटी के प्रधान डाबे राम ने बताया कि इस दौरान महिला मंडलों की रस्साकशी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें 6 महिला मंडल की टीमों ने भाग लिया। इसमें महिला मंडल लफाली की टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
समापन अवसर पर जिला परिषद कुल्लू के चेयरमैन पंकज परमार, रवि परमार, कमेटी के प्रधान डाबे राम, उपप्रधान विक्की, सचिव चिंत ठाकुर, कोषाध्यक्ष जीवन ठाकुर, सलाहकार श्याम ठाकुर, रवि, पप्पू, विवेक, बलदेव, जग, चीकू, मोटू, प्रकाश, प्रमोद, करण सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।