फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rampur news kinnaur news 79 corona posotive news cases in kinaur

किन्नौर कोरोना संक्रमण के 79 नए मामले

Sat, 08 May 2021 10:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
rampur news kinnaur news 79 corona posotive news cases in kinaur
रिकांगपिओ(किन्नौर)। किन्नौर जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को जिले में संक्रमण के 79 नए मामले सामने आए हैं। पिछले दिनों आईजीएमसी शिमला भेजे गए 104 सैंपल की रिपोर्ट आ गई हैं, जिनमें 49 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि जिले में आज कोविड-19 के 148 सैंपल लिए गए, इसमें 22 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आईजीएमसी शिमला में लंबित रिपोर्ट में आए 49 पॉजिटिव आने वालों में अधिकतर प्रवासी मजदूर हैं। पॉजिटिव आने वालों में रेता खान जंगी से 16 जेएसडब्ल्यू जल विद्युत परियोजना, चगांव, टापरी से 10, हांगो, लियो, स्पीलो, रिब्बा , बटसेर, कुप्पा, कल्पा, तेलंगी, बारंग, युवारंगी, पोवारी, निचार से एक-एक मामला, खवांगी से 3, रोगी गांव से 2 , कोठी और रिकांगपिओ से 14 पांगी काशंग परियोजना से 2, बरुआ से 2 , सुंगरा से 3 पोैंडा से 4 मामले शामिल है।
विज्ञापन

इससे जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 349 हो गई है। उन्होंने बताया कि जिले में अभी कोविड-19 के कुल 35055 सैंपल लिए गए हैं। इसमें 32992 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 2061 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अभी तक 1688 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोविड -19 के कारण जिले मे 24 रोगियों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed