{"_id":"6069f0308ebc3e59012ba962","slug":"rampur-news-crime-news-jeep-hit-police-person-in-kheneri-rampur-rampur-news-sml3664191195","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनेरी में जीप चालक ने पुलिस कर्मी को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनेरी में जीप चालक ने पुलिस कर्मी को मारी टक्कर
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। खनेरी में तेजरफ्तार जीप चालक ने एक पुलिस कर्मचारी को टक्कर मार दी। इसके अलावा चालक ने हाईवे पर खड़े एक अन्य वाहन को भी टक्कर मारी दी। इसके बाइद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी चालक को भावानगर से दबोचा है। आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्जकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस थाना रामपुर में दर्ज मामले के अनुसार विनोद सागर गांव कल्पा, किन्नौर ने बताया कि शनिवार शाम करीब 7:35 बजे वह खनेरी में एक मोटर शॉप के बाहर खड़ा था। इतने में एक जीप ने उसकी कार को जोरदार टक्कर कर दी। इसके बाद चालक ने एनएच पांच पर खड़े पुलिस कर्मी रंजीत सिंह को भी टक्कर मारकर घायल कर दिया। इसके बाद जीप चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में पुलिस जवान जख्मी हो गया और उपचार के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया।
किन्नौर की ओर भागे चालक को पुलिस ने भावानगर पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान चालक करन (21), निवासी निगुलसरी, किन्नौर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ लापरवाही और तेजरफ्तार से गाड़ी चलाने का मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने बताया कि पुलिस कर्मी को टक्कर मारकर फरार आरोपी चालक को भावानगर से गिरफ्तार किया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।