फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rampur news crime news attack on forest range officer

वन विभाग के आरओ पर हमला, गंभीर घायल

Sun, 04 Jul 2021 09:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
rampur news crime news attack on forest range officer
चौपाल(रोहड़ू)। वन विभाग के रेंज ऑफिसर देईया प्रेम मेहता पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में आरओ की आंख में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रात्रि के समय देईया के रेंज ऑफिसर प्रेम मेहता सरकारी वाहन से देईया से कुपवी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान देईया से महज 500 मीटर की दूरी पर दो व्यक्ति सड़क पर घूम रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने वन विभाग की गाड़ी को देखते ही पथराव शुरू कर दिया। आरओ प्रेम मेहता गाड़ी से बहार उतरे तो, एक व्यक्ति ने अंधेरे में उन पर पत्थर से हमला कर दिया। इस हमले में उनकी आंख के गहरी चोट आई है। मोती सिंह निवासी ग्राम पंचायत बिजमल ने पुलिस थाना नेरवा में घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेरवा पुलिस ने पहली शिकायत के आधार पर धारा 341, 323, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था। घायल प्रेम मेहता को प्राथमिक उपचार के लिये सिविल अस्पताल नेरवा से गंभीर चोट के कारण आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। अब प्रेम मेहता के बयान के पर पुलिस ने इसमें दो अन्य धाराओं को शामिल किया है।

डीएसपी चौपाल राजकुमार ने कहा कि पहले धारा 34, 323, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया था। मगर अब मामले में छानबीन और रेंज ऑफिसर प्रेम मेहता के बयान दर्ज करने के बाद इसमें धारा 353 और 332 को भी जोड़ा गया है। उन्होंने कहा घटना में शामिल दोनो आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed