फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rampur LLB girl student catch red handed doing cheating in Rohilkhand University exam

रामपुर: रुहेलखंड विवि की परीक्षा में नकल करते पकड़ी गई एलएलबी की परीक्षार्थी

Wed, 18 May 2022 04:50 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 18 May 2022 04:50 PM IST
सार

छात्रा दीक्षित कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन में पढ़ती है। उसके आईडी कार्ड के पीछे से एक बड़ा पर्चा मिला। जिसके बाद विश्वविद्यालय के सचल दल ने उसकी उत्तर पुस्तिका को सील कर दिया है।

विज्ञापन
rampur LLB girl student catch red handed doing cheating in Rohilkhand University exam
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर में राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रही विश्वविद्यालय की परीक्षा में एक छात्रा नकल करते हुए पकड़ी गई। छात्रा एक निजी कॉलेज से एलएलबी पांचवें सेमेस्टर की पढ़ाई कर रही थी। उसे विश्वविद्यालय के सचल दल ने पकड़ा है। छात्रा की उत्तर पुस्तिका को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन


इन दिनों रुहेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षा चल रही है। बुधवार को राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पहली पाली में एलएलबी पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा थी। कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच निर्धारित समय पर परीक्षा शुरू हुई। इस बीच रुहेलखंड विश्वविद्यालय के सचल दल ने कॉलेज में छापेमारी की। जिसमें असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रामबाबू और डॉ. राशिद थे।
विज्ञापन


इस दौरान एमएलबी पांचवें सेमेस्टर की छात्रा अर्श इकबाल नकल करते हुए पकड़ी गई। छात्रा दीक्षित कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन में पढ़ती है। उसके आईडी कार्ड के पीछे से एक बड़ा पर्चा मिला। जिसके बाद विश्वविद्यालय के सचल दल ने उसकी उत्तर पुस्तिका को सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed