फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rampur is on radar of bjp

भाजपा के रडार पर तीन जिले रामपुर, इटावा और कन्नौज: अखिलेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
rampur is on radar of bjp
रामपुर किले के मैदान में सपा की जनसभा में हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करते पूर्व सीएम अखिलेश यादव - फोटो : RAMPUR
रामपुर। समाजपार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के रडार पर सिर्फ तीन जिले हैं। इनमें रामपुर, इटावा और कन्नौज शामिल हैं। लिहाजा, यह चुनाव देश के अहम चुनावों में से एक है। लोकतंत्र की रक्षा के लिए रामपुर के मतदाताओं को बिना डरे घरों से बाहर निकलना होगा।
विज्ञापन

किले में आयोजित जनसभा में अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर हमला बोला। कहा कि सरकार का सारा ध्यान रामपुर पर है। हमने गीता में पढ़ा है कि योगी वह होता है जो दूसरों के दु:ख दर्द को अपना समझे। हम यहां के मुख्यमंत्री को योगी नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने आजम खां को बहुत दु:ख और तकलीफें दी हैं। आजम खां को भैंस, बकरी, किताबें, मुर्गी चोर बना दिया और हमें टोंटी चोर बना दिया। यह सरकार इस हद तक गुजरेगी किसी ने सोचा नहीं था। रामपुर के सबसे ज्यादा जुल्म आजम खां और उनके परिवार पर किए गए हैं। सवाल उठाया कि किसी नेता पर इतने मुकदमे लगे हों तो बताओ। किसी भी सरकार में लोगों को इतना डराने और धमकाने का काम नहीं किया गया। यह काम सिर्फ इसलिए किया गया कि आजम खां के जरिए सपा को कमजोर किया जा सके। सपा को सरकार बनाने से रोकने के लिए ऐसा किया गया है, लेकिन यह कोई मामूली चुनाव नहीं है, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा का चुनाव है। रेड कार्ड से डरे बिना घर से बाहर निकलो और लोकतंत्र को बचाओ।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था और सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाए। कहा कि सरकार ने होमगार्डोँ और शिक्षामित्रों की नौकरी तक ले ली। विकास का रास्ता छीन लिया। अस्पतालों में दवाएं नहीं हैं। किसानों की आय दोगुनी नहीं की जा सकी। इसीलिए, सरकार लोगों को डराकर वोट लेना चाहती है। इस सरकार में कोई खुश नहीं है। सरकार के विधायक ही सरकार के खिलाफ हैं। यह सरकार देश की संस्कृति को खत्म करना चाहती है। हालात यह हैं कि सरकार अपने ही डिप्टी सीएम के विभाग की जांच कराने लगी है। जब सरकार अपनी ही जांच कराने लगे तो समझो कि समय करीब आ गया है। रामपुर में एक भी विकास का कार्य नहीं हो सका है। सपा की सरकार आएगी तो एक-एक जुल्म का हिसाब होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed