फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur Festival will be organized on the theme of the Aushadhi Aroma Festival

औषधि सुगंध महोत्सव की थीम पर आयोजित होगा रामपुर महोत्सव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Rampur Festival will be organized on the theme of the Aushadhi Aroma Festival
रामपुर। इस साल आयोजित होने वाले रामपुर महोत्सव की थीम औषधि सुगंध महोत्सव होगा। उद्यान विभाग ने रामपुर महोत्सव का आयोजन इस थीम पर कराए जाने का प्रस्ताव जिला प्रशासन को दिया है। जिला प्रशासन ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। इसका मकसद जिले में औषधीय सगंध पौधों की खेती को बढ़ावा देना है। जिले में कोसी नदी के किनारे बड़े पैमाने पर लेमन ग्रास और अन्य सुगंध पौधों की खेती की जाती है।
विज्ञापन

रामपुर में रियासत काल से रामपुर महोत्सव कराए जाने की परंपरा रही है। कुछ साल पहले यह परंपरा बंद हो गई थी, लेकिन जिला प्रशासन ने हर साल रामपुर महोत्सव मनाए जाने का एलान किया है। पिछले जनवरी माह में रामपुर महोत्सव का आयोजन किया गया था। इस साल भी रामपुर महोत्सव का आयोजन किया जाना है। कोरोना संक्रमण की वजह से अभी तक इसकी तिथि का एलान नहीं किया गया था। अब जब कोरोना संक्रमण के मामले में बहुत कम हो गए हैं तो जिला प्रशासन ने जल्द ही रामपुर महोत्सव का आयोजन की योजना बनाई है। रामपुर महोत्सव का आयोजन पनवड़िया स्थित नुमाइश ग्राउंड में होता है। रामपुर महोत्सव में स्थानीय उत्पादों के स्टाल लगते हैं। रियासत काल में जब रामपुर महोत्सव का आयोजन होता था तो लोग अपनी आवश्यकता की वस्तुओं की खरीदारी करते थे। साथ ही शाम के समय रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। पिछले साल भी भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए थे।
विज्ञापन

इस साल आयोजित होने वाले रामपुर महोत्सव में स्थानीय उत्पादों के साथ-साथ अन्य शहरों से आने वाले दस्तकार अपने स्टाल लगाएंगे। नुमाइश ग्राउंड में श्रीराम वाटिका बनाए जाने का भी कार्य चल रहा है। महोत्सव के प्रत्येक खंड में रामायण के सातों कांड यथा बालकांड, अयोध्याकांड, अरण्यकांड, किष्किंधा कांड, सुंदरकांड, लंकाकांड एवं उत्तर कांड की सामाजिक व्यवस्थाओं को चित्रित किया जाएगा। साथ ही लोकल उत्पाद जैसे पतंग, जरीजरदोजी, वॉयलिन, रामपुरी चाकू, रामपुरी टोपी एवं माटीकला के प्रतिरूप भी चित्रित किए जाएंगे। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने बताया कि रामपुर महोत्सव की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसकी तिथि का एलान भी जल्द कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रामपुर महोत्सव ऐसे समय में आयोजित किया जाएगा जब बच्चों की परीक्षा न हो, ताकि स्कूली बच्चे भी महोत्सव में प्रतिभाग करके स्थानीय कला और संस्कृति के बारे में अवगत हो सके। जिलाधिकारी ने बताया कि उद्यान विभाग ने प्रस्ताव दिया है कि रामपुर महोत्सव का आयोजन औषधी सुगंध महोत्सव के रूप में किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed