फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: E-rickshaw hits Kanwadiyas, two in critical condition, traffic jam in Shahabad

Rampur: ई रिक्शे ने कांवड़ियों को मारी टक्कर, दो की हालत गंभीर, शाहबाद में लगाया जाम.. जमकर हंगामा

Thu, 01 Aug 2024 08:23 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शाहबाद (रामपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, शाहबाद (रामपुर) Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 01 Aug 2024 08:23 PM IST
सार

शाहबाद में ई रिक्शे की टक्कर से दो कांवड़िये जख्मी हो गए। उन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अन्य कांवड़ियों ने जमकर हंगामा काटा। 

विज्ञापन
Rampur: E-rickshaw hits Kanwadiyas, two in critical condition, traffic jam in Shahabad
शाहबाद में कांवड़िये का इलाज किया गया - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

शाहबाद के टांडा गांव निवासी करीब 45 कांवड़ियों का जत्था बरेली के सिरौली क्षेत्र के गुलड़िया गौरी शंकर स्थित शिव मंदिर कावंड़ लेकर जा रहे था। इस बीच सिरौली से आ रहे ई रिक्शा चालक ने आकाश (17) और रोहित (20) को टक्कर मार दी। इसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गए।

विज्ञापन


हादसे को देख अन्य कांवड़ियों ने ई-रिक्शा चालक को पकड़ना चाहा लेकिन वह भाग निकला। आक्रोशित कांवड़ियों ने रोड जाम कर दिया। इससे पुलिस-प्रशासन के पसीने छूट गए। आनन-फानन अधिकारी मौके पर पहुंचे। उधर, घायल कांवड़ियों को तुरंत सीएचसी शाहबाद भेजा गया।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया। घटना स्थल पर जाम लगाए कावंड़ियों को अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया। एसडीएम सुनील कुमार और सीओ संगम कुमार से कांवड़ियों ने कहा कि टक्कर मारने वाले ई-रिक्शा चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कांवड़ियों की ओर से पुलिस को तहरीर दे दी गई। करीब 40 मिनट के कड़ी मशक्कत के बाद कांवड़ियों ने जाम खोला। अन्य कांवड़िए गौरी शंकर मंदिर के लिए रवाना हो गए। बाद में एसपी विद्यासागर मिश्र और अरुण श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे।

एसडीएम सुनील कुमार ने बताया कि सभी कांवड़ियों को समझाकर जाम खुलवाया है। आरोपी ई-रिक्शा चालक पुलिस के कब्जे में है। कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed