फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Dead body of three year old child found in sack, both legs cut and hands found tied

Rampur: तीन साल की मासूम का बोरी में मिला शव, दोनों पैर कटे और बंधे मिले हाथ, दो दिन से थी लापता थी बच्ची

Tue, 09 Apr 2024 07:21 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (रामपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (रामपुर) Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 09 Apr 2024 07:21 PM IST
सार

बिलासपुर में दो दिन से लापता बच्ची का शव बोरी में बंद मिला है। बच्ची के दोनों पैर काटे गए हैं और सिर को पॉलिथिन के अंदर बंद किया गया है। परिजनों ने बच्ची की हत्या का आरोप किराना कारोबारी पर लगाया है। 

विज्ञापन
Rampur: Dead body of three year old child found in sack, both legs cut and hands found tied
रामपुर में बच्ची का शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के धावनी हसनपुर गांव निवासी रेत-बजरी कारोबारी दानिश अली की दो दिन से लापता बच्ची अनायजा नूर (3) का शव मंगलवार को पड़ोस के ही किराना व्यापारी के घर के पीछे खाली प्लाॅट में बोरी में बंद मिला।

विज्ञापन


बच्ची की हत्या कर सिर को पाॅलिथीन से बंद करके, हाथ बांधकर और पैर काटकर शव बोरी में बंद किया गया था। मृतका के परिजनों ने किराना व्यापारी पर हत्या आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पहुंचे एसपी राजेश द्विवेदी ने घटना स्थल का जायजा लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


पुलिस ने शक के आधार पर पूछताछ के लिए किराना व्यापारी के परिवार के चार सदस्यों को हिरासत में लिया है। सुरक्षा के लिए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। कारोबारी दानिश अली ने बताया कि उनकी बेटी सात अप्रैल की सुबह 10 बजे घर के पास ही किराना की दुकान पर टॉफी लेने के लिए गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

दोपहर तक बेटी के वापस न आने पर उन्होंने गांव में तलाश शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी ग्रामीणों की मदद से बच्ची को खोजना शुरू कर दिया। इसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। आठ अप्रैल को भी पूरे दिन परिजन व पुलिस बच्ची को खोजते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चला।

नौ अप्रैल को गांव की महिला सीमा ने किराना व्यापारी के घर के पीछे नसीर अहमद के खाली प्लाॅट में एक बोरी पड़ी देखी। उसने ये बात दानिश को बताई। सूचना पर दानिश व परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और बोरी को खोला तो उसमें उनकी बेटी का शव था।

दानिश के फूफा व भाकियू भानु के पूर्व जिला अध्यक्ष मोहम्मद सलीम वारसी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार मृतका का मुंह पॉलिथीन से बंद था। हाथ बंधे हुए थे और दोनों पैर कटे थे।

 

परिजनों ने किराना व्यापारी व उसके परिवार के सदस्यों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने सभी को समझाकर शांत किया। एसपी राजेश द्विवेदी करीब 10 बजे मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना स्थल तथा किराना व्यापारी के घर की तलाशी ली, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। पुलिस ने आरोपी के परिवार के चार सदस्यों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सुरक्षा के चलते आरोपी के घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है। घटना क्यों और किसलिए की गई है, इसकी जांच हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर शीघ्र घटना का खुलासा किया जाएगा। - राजेश द्विवेदी, एसपी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed