{"_id":"651a7751720607f97f083580","slug":"rampur-boyfriend-who-went-meet-his-girlfriend-was-caught-then-got-both-of-them-married-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर की प्रेम कहानी: जलसे में शामिल हुए प्रेमी-प्रेमिका, बात करने के दौरान दोनों को पकड़ा, फिर करवाया निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर की प्रेम कहानी: जलसे में शामिल हुए प्रेमी-प्रेमिका, बात करने के दौरान दोनों को पकड़ा, फिर करवाया निकाह
Mon, 02 Oct 2023 01:25 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 02 Oct 2023 01:25 PM IST
सार
स्वार निवासी का एक युवती से लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बीच उसके गांव में जलसा था तो प्रेमी वहां पहुंच गया। दोनों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। परिजनों की रजामंदी के बाद निकाह करवा दिया गया है।
विज्ञापन
रामपुर में प्रेमी-प्रेमिका का करवाया निकाह (सांकेतिक चित्र)
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
स्वार क्षेत्र के युवक दूसरे गांव में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम को देखने के बहाने प्रेमिका से मिलने पहुंच गया। युवक को प्रेमिका से बातचीत करते लोगों ने पकड़ लिया और मोबाइल छीन लिया। मामले की जानकारी मिलने पर रिश्तेदारों ने प्रेमी युगल का निकाह करा दिया।
विज्ञापन
युवक अपनी पत्नी को विदा कराकर घर ले गया। मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। मसवासी चौकी अंतर्गत एक गांव में शनिवार की रात जलसा चल रहा था। उलमा तकरीर कर रहे थे। इसी दौरान दूसरे गांव का एक युवक तकरीर सुनने के बहाने गांव में पहुंचा।
विज्ञापन
इस गांव की एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने मोबाइल पर कॉल कर प्रेमिका को बुला लिया। प्रेमी युगल आपस में बात कर रहे थे कि इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें देख लिया। उन्होंने युवक को पकड़ लिया जबकि युवती अपने घर चली गई।
विज्ञापन
युवक से उसका मोबाइल भी छीन लिया गया। कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर युवक को भी रात में छुड़वा कर घर भेज दिया। युवक और युवती एक ही समुदाय के हैं। इसके चलते मसवासी के एक सपा नेता ने हस्तक्षेप करते युवक पक्ष को अपने यहां बुला लिया।
उधर युवती पक्ष के लोग भी आ गए। बातचीत के बाद दोनों परिवारों की सहमति से मौलाना को बुलाया गया और प्रेमी युगल का निकाह करा दिया गया। युवक अपनी नई नवेली दुल्हन को लेकर घर चला गया।