फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ramleela

शहर में हुआ कुंभकरण, मेघनाद और अहिरावण वध का मंचन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
ramleela
रामपुर। शहर में हो रहे रामलीला मंचन में गुुरुवार को कुंभकरण, मेघनाद, अहिरावण वध और सुलोचना सती का मंचन हुआ। जिसमें दर्शक आधी रात तक श्रीरामलीला मंचन का आनंद लेते रहे।
विज्ञापन

गुरुवार को कोसी मार्ग स्थित रामलीला मैदान पर मंचन का शुभारंभ अतिथियों ने किया। कमेटी की ओर से अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। व्यास राधा रमण के नेतृत्व में श्री बृज रासलीला और रामलीला मंडल वृंदावन के कलाकारों ने कुंभकरण वध, मेघनाद वध, सुलोचना सती और अहिरावण वध का मंचन हुआ। कमेटी अध्यक्ष विष्णु सरन अग्रवाल, वीरेंद्र कुमार गर्ग, विनोद गुप्ता,मनोज अग्रवाल, हरीश चंद्र अग्रवाल ठेकेदार, सुदर्शन लाल गुप्ता, सुनील कुमार गोयल, अरविंद अग्रवाल, दिनेश कुमार अग्रवाल, ईश्वर शरण अग्रवाल, विनोद कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। सुबह को श्रीकृष्ण लीला के प्रसंग देखकर दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए।
विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित आदर्श रामलीला मैदान में हुए मंचन के दौरान भी दर्शक देर रात तक भक्ति में खोए रहे। अध्यक्ष अमर नाथ खनेजा, उपाध्यक्ष महेश जुनेजा, महामंत्री राकेश जुनेजा, सतीश चंद भाटिया, अनिल अरोड़ा, पवन बांगा, नवीन भाटिया, राजेंद्र सिड़ाना, डिक्की आनंद, अजय अरोड़ा, राकेश कुमार शर्मा, जगन्नाथ चावला, प्रमोद आहूजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री आदर्श रामलीला कमेटी ज्वाला नगर में भी कुंभकरण वध, मेघनाथ वध, सुलोचना सती व अहिरावण वध आदि का मंचन किया गया। सुरेश अग्रवाल, अवधेश शर्मा, डॉ.तेजवीर यादव, त्रिभुवन पंडित, अनुज सक्सेना, चितरंजन श्रीवास्तव, आशु गुप्ता, विशाल शर्मा, पुनीत अग्रवाल, मोहित मल्होत्रा, नवनीत सक्सेना, सुभाष सक्सेना, नंदकिशोर शर्मा, संतोष प्रसाद, अनिल सक्सेना, संजू शर्मा, अंकुश सक्सेना, अन्नू सक्सेना, देवेश गुप्ता, लक्ष्मण शर्मा, अन्नू पटेल, राजेश वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed