{"_id":"57f4ec03de6b7c60c99cc283722c9154","slug":"ramleela-in-rampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत तुलसीदास के जन्म के साथ रामलीला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत तुलसीदास के जन्म के साथ रामलीला शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sat, 10 Oct 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में शुक्रवार से रामलीला मंचन की शुरुआत हो गई है। श्री सनातन रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला मैदान कोसी मंदिर मार्ग पर शुक्रवार से शुरू हुए मंचन में पहले दिन संत तुलसीदास के जन्म, विवाह और रामायण की रचना की प्रेरणा मिलने के प्रसंग का मंचन किया गया। इससे पहले विधिवत पूजन किया गया।
कोसी मंदिर मार्ग स्थित रामलीला मैदान पर शुक्रवार रात से श्री सनातन रामलीला कमेटी की ओर से मंचन शुरू कराया गया। इस दौरान जय श्रीराम के जयघोष से पूरा पंडाल और रामलीला मैदान परिसर गूंज उठा। वृंदावन से आए श्री बृजरास लीला कमेटी के कलाकारों ने शुक्रवार को संत तुलसीदास के जन्म, विवाह और भगवान श्रीराम की आराधना में ही लीन हो जाने की लीला का मंचन किया।
शुक्रवार को तुलसीदास की ओर से श्री रामचरित मानस और अन्य ग्रंथों की रचना किए जाने की लीला का भी मंचन किया गया। इस दौरान नवल किशोर खंडेलवाल, शिवहरि गर्ग, पंडित रामभरोसे लाल शर्मा, राकेश कुमार जैन, सुदर्शन गुप्ता, डा. अजय कुमार अग्रवाल, विष्णु सरन सर्राफ, वीरेंद्र कुमार गर्ग, हरीश चंद्र अग्रवाल, सुभाष चंद्र, सुनील कुमार गोयल, विष्णु सरन, ईश्वर सरन अग्रवाल, दिनेश कुमार, अनिल कुमार चौरसिया, शांति सरण राठौर आदि मौजूद रहे।