{"_id":"69a0acb6c8b618edeb0524f4","slug":"ram-rahim-bridge-will-be-closed-for-heavy-vehicles-from-today-rampur-news-c-282-1-rmp1023-165248-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: राम रहीम पुल आज से बड़े वाहनों के लिए होगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: राम रहीम पुल आज से बड़े वाहनों के लिए होगा बंद
Fri, 27 Feb 2026 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। शहर और ज्वाला नगर को जोड़ने वाले रामरहीम पुल की मरम्मत का काम शुक्रवार से शुरू होगा। इसके कारण ये भारी वाहनों के लिए शुक्रवार से काम समाप्ति तक बंद रहेगा।
लोक निर्माण विभाग पुल के 18 पिलरों की बैरिंग बदलने और ज्वाइंट चेंज करने का कार्य करेगा। लोनिवि के एई राजेंद्र ने बताया कि इस दौरान शाहबाद व पटवाई से आने-जाने वाले भारी वाहन मुरादाबाद-बरेली बाईपास, कोसी नदी पुल और जीरो प्वाइंट होकर गुजरेंगे। संबंधित स्थानों पर पुलिस तैनाती और साइन बोर्ड लगाने की तैयारी है।
इन मार्गों से होकर गुजरेंगे भारी वाहन
रामरहीम पुल पर भारी वाहनों का आवागमन बंद होने पर शाहबाद व पटवाई से आने वाले भारी वाहन मुरादाबाद व बरेली बाईपास होकर कोसी पुल अथवा शहजाद नगर के समीप स्थित जीरो प्वाइंट होकर शहर के सिविल लाइंस व मालगोदाम की तरफ आ सकेंगे।
विज्ञापन
इसी तरह शहर की ओर से शाहबाद रोड, पटवाई जाने वाले भारी वाहनों को भी जीरो प्वाइंटर व कोसी नदी के पुल होकर बाइपास से शादी की मढैया वाले स्थान पर नीचे उतर कर ही जाना होगा। इसके बाद हल्के वाहनों के लिए भी पुल को बंद किया जाएगा। ब्यूरो