फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ram-rahem bridge damage

शहर की सड़कों में गड्ढे, राम रहीम सेतु की सड़क धंसी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
ram-rahem bridge damage
रामपुर। शहर में सड़कों की सूरत बिगड़ गई है। बजट के अभाव में सड़कों की मरम्मत का काम लटक गया है। कई स्थानों पर सड़कों में गड्ढे हो गए हैं। यहां तक कि राम रहीम सेतु की सड़क भी अब एक स्थान से धंस गई है, जिसके कारण वहां गड्ढा हो गया है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोकनिर्माण विभाग का दावा है कि बजट मिलते ही सड़कों की दशा सुधारी जाएगी।
विज्ञापन

करीब तीन माह में शहर की सड़कों की हालत खस्ता हो गई है। सिर्फ प्रमुख मार्गों में यदि शौकत अली रोड की ही बात की जाए तो नवंबर-दिसंबर माह में लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क की मरम्मत का काम शुरू हुआ था, लेकिन तब विभाग सिर्फ एक तरफ ही बिटुमिन की परत बिछा सका। जबकि, दूसरी साइड पूरी पहले की तरह ही है। स्थिति यह है कि सड़क बीच में उधड़ गई है, जिससे मार्ग पर बजरी का फैलाव रहता है। विभागीय अफसरों के मुताबिक सड़कों की मरम्मत बजट नहीं मिलने के कारण नहीं हो पा रही है। वहीं, राम रहीम सेतु में ज्वालानगर की तरफ फिर से पुल की सड़क धंस गई है, जिसकी वजह से सड़क में गहरा गड्ढा हो गया है। करीब तीन दिन से वह गड्ढा इसी स्थिति में है। जबकि, दिल्ली-लखनऊ मार्ग में भी कई जगह गड्ढे हो गए हैं, जिनमें यदि दो पहिया वाहन का पहिया चला जाए, तो हादसा होना तय है। इस बावत लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उसकी मेंटिनेंस का जिम्मा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का है। ऐसे में बजट के अभाव और विभागीय सुस्ती कभी भी बड़े हादसे की वजह बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed