फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Ram Mandir: Direct bus service from Rampur Ayodhya, devotees started journey amid chants Ram name

Ram Mandir: रामपुर से अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा, राम नाम के जयकारों के बीच भक्तों ने सफर किया शुरू

Thu, 18 Jan 2024 11:53 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 18 Jan 2024 11:53 AM IST
सार

यूपी रोडवेज ने रामपुर से अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि इसका किराया 706 रुपये है। भक्तों को सफर के दौरान रामधुन भी सुनाई जाएगी। 

विज्ञापन
Ram Mandir: Direct bus service from Rampur Ayodhya, devotees started journey amid chants Ram name
रामपुर से अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू - फोटो : संवाद

विस्तार

अयोध्या के लिए रामपुर रोडवेज डिपो से दूसरे दिन दो बसें संचालित की गईं। जिसमें यात्रियों ने राम नाम के जयकारों के बीच सफर किया। चालक-परिचालकों ने भी जय श्रीराम और हनुमान के जयघोष के साथ बसों का संचालन किया। बताया जा रहा है कि बरेली में रुकने के बाद बस अयोध्या पहुंचेगी।

विज्ञापन


रामपुर रोडवेज डिपो की अयोध्या के लिए पहली बस साढ़े सात बजे निकली है। जबकि दूसरी बस दोपहर 12 बजे रवाना हुई है। इस दौरान पहली बस में 28 मुसाफिर, जबकि दूसरी बस में रामपुर से 30 मुसाफिर बैठे थे। जिनको अयोध्या के लिए जाना था। रामपुर से बस बरेली सेटेलाइट पर रुकी है।
विज्ञापन


इसके बाद शाहजहांपुर, सीतापुर, कैसरबाग लखनऊ, अवध बस स्टेशन, बाराबंकी, होते हुए अयोध्या बस पहुंची। रामपुर से अयोध्या तक का किराया प्रति व्यक्ति 706 रुपये है। दोनों बसों को एआरएम दीपचंद्र जैन ने समय से रवाना कर दिया था। इस बीच रोडवेज पर रामधुन बजती रही और माहौल राम मय हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द जगमग होगा रोडवेज डिपो

रामपुर रोडवेज डिपो को आज से जगमग किया जाएगा। रामलला को अयोध्या में विराजमान करने की खुशी में रोडवेज डिपो को भव्य तरीके से सजाया जाएगा। इसमें लाइटिंग व्यवस्था कराई जाएगी और 22 तारीख को दीपक भी जलाए जाएंगे और इसके साथ ही राम धुन भी सुनाई देगी।


रामपुर रोडवेज डिपो से अयोध्या के लिए दो बसों को शुरू किया गया है। इसके साथ ही अब रोडवेज परिसर को सजाने के आदेश आए हैं। बताया जा रहा है कि लाइटिंग व्यवस्था की जाएगी और रोडवेज को जगमग किया जाएगा। -दीपचंद्र जैन, एआरएम, रामपुर

सीधा प्रसारण दिखाने को मंदिरों में हुई व्यवस्था

स्वार में साफ-सफाई अभियान चला मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया। बड़ा शिव मंदिर परिसर में ईओ सुरेंद्र केसरवानी और भाजपा जिलामंत्री महेंद्र सिंह सैनी के नेतृत्व में पालिका कर्मियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सफाई कार्य किया।



बड़ा शिव मंदिर में बड़ी एलईडी पर 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्रीराम मंदिर से सुंदरकांड और मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की जा रही है। इन व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। नगर के अन्य मंदिरों में भी साफ-सफाई अभियान चलाया गया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed