फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rajyamantri baldev singh aulakh

किसानों ने औलख के काफिले को दिखाए काले झंडे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
rajyamantri baldev singh aulakh
मिलकखानम। किसानों ने राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के काफिले को काले झंडे दिखाए हैं। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने किसानों को हटाकर औलख के काफिले को निकलवाया। औलख का कहना है कि ऐसी कोई बात नहीं है। चार-पांच लोग थे जो एक ओर खड़े थे। उनका क्षेत्र में किसी तरह का विरोध नहीं है।
विज्ञापन

राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख शनिवार की शाम मिलकखानम के माटखेड़ा क्षेत्र में पंचायत चुनावों के लिए प्रचार करने के जा रहे थे। राज्यमंत्री का काफिला जैसे ही माटखेड़ा पैलेस के पास पहुंचा तो वहां पर पहले से खड़े किसानों ने काले झंडे दिखाने शुरू कर दिया। किसानों ने भाजपा सरकार के विरोध मेें नारे लगाए। किसानों का कहना था कि जब तक सरकार कृषि सुधार कानूनों को वापस नहीं ले लेती है उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। जिस वक्त औलख का काफिला वहां से गुजर रहा था उस वक्त वहां पर पुलिस भी मौजूद थी। सीओ बिलासपुर अनुज चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने किसानों को रोककर औलख के काफिले को वहां से निकलवाया। वहीं दूसरी ओर राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख का कहना है कि उनका क्षेत्र में किसी तरह का विरोध नहीं है और न ही किसी ने उनको काले झंडे दिखाए हैं। उनका कहना है कि चार-पांच लोग खड़े थे। उनको समझा दिया गया है विरोध जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed