फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rajendra president and satnam general secretory elected

राजेंद्र अध्यक्ष, सतनाम महासचिव चुने गए

Sat, 27 Feb 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर Updated Sat, 27 Feb 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
rajendra president and satnam general secretory elected
राजेंद्र प्रसाद रामपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुन लिए गए, जबकि सतनाम
विज्ञापन
सिंह ने महासचिव पद पर कब्जा कर लिया। परिणाम की घोषणा के बाद दोनों के समर्थक खुशी से झूम उठे। दोनों को फूल मालाओं से लाद दिया और हर्ष फायरिंग भी की गई।


बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए चुनाव शनिवार को संपन्न हुआ। दिनभर वोटिंग के बाद शाम को मतगणना हुई और परिणामों की घोषणा की गई। अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र प्रसाद को विजयी घोषित किया गया। उन्हें 154 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रत्याशी प्रमोद जैन को 151 वोट मिले।


कड़े मुकाबले में राजेंद्र प्रसाद महज तीन वोटों से विजयी घोषित किए गए। वेद प्रकाश गुप्ता को 134, इखलास अहमद को 111 वोट मिले। महासचिव पद के लिए सतनाम सिंह मट्टू विजयी घोषित किए गए। सतनाम को 281 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रत्याशी बेताब सिंह यादव को 271 वोट मिले।


सतनाम ने बेताब सिंह को दस वोट से पराजित कर दिया। अन्य पदों पर पदाधिकारियों का निर्वाचन निर्विरोध हो गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अवधेश कुमार अग्रवाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष (दस वर्ष से अधिक) के लिए जफर मोहम्मद खान व राजीव कुमार गुप्ता को चुना गया है।


कनिष्ठ उपाध्यक्ष (दस वर्ष से कम) पद पर मोहम्मद खलील हुसैन, विपिन पाल सिंह, संयुक्त सचिव पुस्तकालय के पद पर अहसान खां, संयुक्त सचिव प्रचार पद पर गजराम सिंह, संयुक्त सचिव प्रशासन राहुल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पद पर अवधेश कुमार शर्मा को निर्विरोध रूप से चुना गया है।


परिणामों की घोषणा एल्डर कमेटी के चेयरमैन विमल कुमार जैन ने की। नई कार्यकारिणी के चुने जाने पर वकीलों ने उनको फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान विजयी जुलूस भी निकाला गया और हर्ष फायरिंग भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed