फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rain and cold

बारिश और शीतलहर से हड्डियां कांपीं  

Sun, 08 Jan 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Sun, 08 Jan 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
rain and cold
रामपुर के मिलक में शनिवार की सुबह बारिश के बीच बच्ची को स्कूल छोड़ने जाती महिला। 

विज्ञापन

मौसम ने शनिवार की तड़के एक बार फिर करवट ली। बारिश संग तेज हवाओं की जुगलबंदी से तापमान में गिरावट होने से ठंड बढ़ गई जिसने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। जिसकी वजह से बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं शनिवार को जिले में स्कूल बंदी का आदेश बेअसर दिखाई दिया। तहसील क्षेत्र में कई निजी स्कूल रहे जिसको लेकर अभिभावकों में नाराजगी रही। इसके अलावा रेल और सड़क यातायात भी प्रभावित रहा। 

 नए साल के सातवें दिन मौसम बेहद ठंडक भरा रहा। शनिवार की तड़के से ही मौसम में बदलाव महसूस किया गया। सुबह बूंदाबांदी हुई और फिर रुक-रुक कर बारिश होती रही, जिससे मौसम और सर्द हो गया। तेज हवाओं के संग हुई बारिश ने लोगों की दिक्कतों को बढ़ा दिया। कड़ाके की ठंड की वजह से प्रशासन की ओर से शुक्रवार रात को स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई थी, लेकिन तमाम बच्चों को इसकी जानकारी नहीं थी, जिसकी वजह से बच्चे तो बारिश में ही ठिठुरते हुए स्कूल पहुंच गए, लेकिन बाद में छुट्टी कर दी गई। इधर, मिलक और स्वार तहसील में मान्यता प्राप्त और निजी स्कूल रहे। जिस पर अभिभावकों में नाराजगी दिखाई दिखी। हालांकि स्वार खंड शिक्षाधिकारी सिद्दीक अहमद ने बताया कि जिन प्रबंधकों ने विद्यालय खोले है जांच कराकर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


कड़ाके की ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया। कड़ाके की ठंड से लोग खासे परेशान दिखे। ठंड की वजह से मजदूर पेशा लोग ठिठुरते रहे। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। प्रशासन की ओर से अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। जिसकी वजह से लोग इधर-उधर भटकते हुए नजर आए। मिलक में हाईवे पर तीन बत्ती चौराहे पर जलभराव होने के कारण राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। दुकानदारों ने अलाव जलाकर सर्दी से निजात पाने की कोशिश की।  शाहबाद में सरकारी कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा। सैफनी क्षेत्र में छितौनी संपर्क मार्ग पर जगह जगह बरसात का पानी इकट्ठा हो जाने के कारण सडक पर लोगों को गुजरने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed