फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   raid on departmental store

मिलावट के धंधेबाजों को पकड़ने के बजाय डिपार्टमेंटल स्टोर पर छापेमारी

Thu, 27 Oct 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Thu, 27 Oct 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
raid on departmental store
रामपुर के ईजीडे पर सैंपल भरते खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी। अमर उजाला

विज्ञापन

दिवाली पर मिलावटखोर सक्रिय हैं और बड़े पैमाने पर मिलावटी  खाद्य पदार्थों को बाजार में खपा रहे हैं। मिठाई और मावे का हाल यह है कि यह आपकी सेहत तक बिगाड़ सकते हैं। लेकिन खाद्य विभाग मावा मार्केट आैर मिठाई की दुकानों पर छापेमारी करने में कतरा  है और दिखावा करने को डिपार्टमेंटल स्टोर पर छापेमारी कर खानापूर्ति कर रहा है। हालांकि विभाग जिले भर में अभियान चलाने का दावा जरूर कर रहा है। 

दिवाली पर मिलावटखोरों ने अपने धंधे को चमकाना शुरू कर दिया है। शहर से लेकर गांवों तक मावा, मिठाई, पनीर तक सब कुछ मिलावटी बिक रहा है। मिलावट के इस धंधे में शामिल लोग छापेमारी के दौरान फूड विभाग की टीमों का अक्सर विरोध शुरू कर देते हैं, जिससे कई दफा फूड विभाग की टीम को बैकफुट पर आना  पड़ता है। दिवाली के सीजन में मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए शासन से लेकर प्रशासन तक ने मावा, पनीर, मिठाइयों पर छापेमारी कर उनकी सैंपलिंग कराने के आदेश दिए हैं, लेकिन फूड विभाग की टीम की नजर डिपार्टमेंटल स्टोर ईजीडे पर पड़ गई। ईजीडे पहुंची टीम ने यहां अन्य खाद्य पदार्थों को छोड़कर यहां बेचे जाने वाले चिप्स और पापड़ के नमूने भर दिए। यहां उन्हें दिवाली पर दिए जाने पैक्ड गिफ्ट फूड नहीं दिखे।
विज्ञापन


टीम ने यहां छापेमारी कर खानापूरी कर ली। टीम ने शहर में किसी भी स्थान पर खाद्य पदार्थ के नमूने नहीं भरे। 
शहर का चंपा कुंवरि धर्मशाला के निकट स्थित मावा बाजार में   बेचे जाने वाला मावा नहीं दिख रहा है। इसके अलावा शहर की  मिठाइयों की दुकानों पर बिकने वाला मावा, पनीर भी नहीं दिख    रहा है। टीम ने यहां टांडा और बिलासपुर में जरूर छापेमारी की। वहीं मिलक में फूड इंस्पेक्टर विजय नंद सिंह ने   मिलन स्वीट से लोज का नमूना लिया और उसे  जांच के लिए भेज दिया है।  छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed