{"_id":"6197ebce7963702c6f6d31f6","slug":"provide-food-to-travelers-on-kartic-purnima-rampur-news-mbd409978485","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक पूर्णिमा पर विभिन्न संगठनों ने कराया खिचड़ी भोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिक पूर्णिमा पर विभिन्न संगठनों ने कराया खिचड़ी भोग
विज्ञापन
रामपुर। कार्तिक पूर्णिमा पर विभिन्न संगठनों में राहगीरों को खिचड़ी भोज कराया। दिनभर कोसी नदी की तरफ आने जाने वाले श्रद्धालु खिचड़ी भोज का आनंद लेते रहे।
मदद एक आस फाउंडेशन की और से कोसी मंदिर के समीप शिविर लगाकर खिचड़ी बांटी। इस दौरान प्रतीक शर्मा समेत अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। श्रीखाटू श्याम डाक निशान समिति की ओर से भी कोसी मार्ग पर शिविर लगाकर खिचड़ी बांटी गई। इस दौरान प्रदीप अग्रवाल, अमित अग्रवाल, लवी सक्सेना, संजीव कश्यप समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। श्रीसनातन धर्म रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला मैदान के द्वार पर खिचड़ी वितरित की। निर्भय गर्ग, वीरेंद्र कुमार गर्ग, संदीप सोनी ताऊ समेत पदाधिकारी मौजूद रहे। श्रीसनातन धर्म गौशाला समिति की ओर से भी खिचड़ी वितरित की गई। श्रीबालाजी सेवा सदन की ओर से भी कोसी मंदिर के निकट खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। महंत आनंदी लाल, अतुल कपूर, राम यादव, अमर श्रीमाली, अश्वनी सक्सेना, महेश सैनी आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय तुरैहा महासभा की ओर से कोसी मंदिर पर शिविर लगाकर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। कमल कुमार तुरैहा, अंगन लाल तुरैहा, मेवीराम तुरैहा, नरेंद्र सिंह, मुरारी लाल, रामसिंह, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे। भारत विकास परिषद रामपुर की मुख्य शाखा एवं महिला शाखा के सौजन्य से कृष्णा मंदिर पर गंगा स्नान के अवसर पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में परिषद के समस्त सदस्यों एवं नगर के गणमान्य व्यक्तियों ने भरपूर सहयोग प्रदान करते हुए जनता में खिचड़ी का वितरण बहुत उल्लास से कराया गया। माधव गुप्ता, रविंद्र गुप्ता, उमेश रस्तोगी, संजीव अग्रवाल, वीर वाला मल्होत्रा ,पुष्पा गुप्ता, मीनू गुप्ता आदि मौजूद रहे। ओम नागेश्वर महादेव मंदिर पंजाब नगर की ओर से सिविल लाइन थाने के सामने खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। मनोज कुमार गुप्ता, राजेश, गुंजन हिंदुस्तानी, संजय कुमार कश्यप, अमित कुमार सक्सेना, दिलीप भाटिया, प्रदीप गुप्ता, संदेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।