फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest

मोदी फैक्ट्री के गेट पर महिलाएं भी डटीं

Sun, 08 May 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sun, 08 May 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
protest
मोदी फैक्ट्री गेट पर धरना देते ग्रामीण।

विज्ञापन
 मोदी फैक्ट्री में रोजगार की मांग पर दुर्गनगला के किसानों का शनिवार को भी धरना जारी रहा। उधर शनिवार शाम अचानक धरना प्रदर्शन में ग्रामीणों की भीड़ महिलाएं भी धरने में शामिल हो गईं। हालांकि देर शाम धरने पर पहुंची महिलाएं गांव वापस  हो गईं लेकिन ग्रामीण फैक्ट्री   गेट     पर ही धरने पर डटे हैं। वह फैक्ट्री कर्मचारियों, अधिकारियों को भी अंदर नहीं जाने दे रहे। उधर ग्रामीणों की संख्या  बढ़ने से पुलिस फोर्स भी बढ़ा दिया गया है।

बताते चलें कि शहजादनगर थाना क्षेत्र के दुर्गनगला गांव के लोगों ने शुक्रवार को मोदी फैक्ट्री पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया था। उन्होंने फैक्ट्री में रोजगार दिलाने की मांग को लेकर धरना देना शुरू कर दिया था। गुस्साए लोगों ने फैक्ट्री गार्ड की पिटाई कर दी थी। साथ ही गमले भी फेंक दिए थे। ग्रामीण शनिवार को भी धरने पर बैठे रहे। किसान रुक-रुक कर नारेबाजी करते रहे। 
विज्ञापन


इस दौरान किसानों ने अपनी मांगों को फिर दोहराया। कहा कि फैक्ट्री प्रबंधन ने उनकी जमीन तीस साल पहले ली थी। उन्हें सोलर फैक्ट्री में नौकरी दी जाए साथ ही उनके बच्चों को डीएमए में मुफ्त में पढ़ाई कराई जाए।   
विज्ञापन
विज्ञापन

   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed