फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of villagers of bakania

बकैनिया गांव के लोगों का कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
protest of villagers of bakania
रामपुर। बकैनिया गांव में हुए डबल मर्डर के बाद पुलिस कई लोगों को हिरासत में लिए जाने और नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने के मामले में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। सूचना के बाद सिविल लाइंस पुलिस और महिला एसओ ने मामले को शांत कराया। बाद में आश्वासन के बाद वापस चले गए।
विज्ञापन

पटवाई थाना क्षेत्र के गांव बकैनिया निवासी हरबंस सिंह और जगत सिंह दोनों गहरे दोस्त थे।शनिवार को दोनों लोग गायब हो गए थे।रविवार शाम कों उनके शव कुंए के अंदर मिले थे।इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई है। बुधवार शाम को काफी लोग बकैनिया गांव से एकत्र होकर कलेक्ट्रट के गेट पर पहुंच गए थे।पटवाई पुलिस के खिलाफ निर्दोष लोगों को जबरन घर से उठाकर लाई है। घर में रहने वाली महिलाओं और बच्चों को पुलिस लगातार परेशान कर रही है।बहुत से लोग अपने घरों से डर के मारे चले गए है।इस हंगामे की जानकारी मिलने के बाद महिला एसओ और सिविल लाइंस इंस्पेक्टर मौके पर पहुंच गए।हंगामा कर रहे लोगों को किसी तरह से शांत कराकर लोगों को वापस पटवाई के लिए रवाना कर दिया है।लोगों का कहना है कि पुलिस आरोपियों को पकड़ने के वजाए जिनके घर में लोगों की मौत हुई है।पुलिस उनको ही पकड़ रही है। आरोपियों से पुलिस साठगांठ कर रखी है।पटवाई एसओ इंद्र कुमार का कहना है कि जो लोगों मृतकों के साथ देखे गए थे। उन्हीं लोगों से पूछताछ की जा रही है। गांव के लोग गलत आरोप लगा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed