फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of shikshamitra

शहर से लेकर गांव तक जोरदार प्रदर्शन

Fri, 18 Sep 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Fri, 18 Sep 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
protest of shikshamitra
समायोजन रद करने के खिलाफ शिक्षामित्रों का गुस्सा थमता नजर नहीं आ रहा है। शुक्रवार को भी जिले के स्कूलों में पढ़ाई नहीं कराई गई। स्कूल के गेट खुले जरूर, लेकिन शिक्षामित्रों ने हाजिरी लगाकर कार्य बहिष्कार किया। इसके बाद बीआरसी पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षामित्रों ने आंदोलन जारी रखने की घोषणा की।
विज्ञापन



1.72 लाख  शिक्षामित्रों का समायोजन रद होने पर वे आंदोलन की राह पर चल पड़े हैं।  रामपुर में भी 2200 शिक्षामित्रों का समायोजन रद होने से पढ़ाई प्रभावित हो गई हैं। शुक्रवार को शिक्षामित्रों का आंदोलन तेजी से जारी रहा। स्कूलों के ताले खुले जरूर, लेकिन शिक्षामित्रों ने पढ़ाई नहीं कराई।
विज्ञापन



इस दौरान उन्होंने स्कूलों में हाजिरी लगाई और फिर सभी शिक्षामित्र बीआरसी पर पहुंच गए,जहां प्रदर्शन किया गया। इस दौरान नगर संसाधन केंद्र में भी  शिक्षामित्रों ने जमकर हंगामा किया और यहां पर शिक्षामित्रों की बैठक भी हुई,जिसमें  शिक्षामित्रों से एक जुट होने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिक्षामित्रों ने कहा कि शासन स्तर पर गहनता से विचार किया जा रहा है,जिसकी वजह से दिक्कत हो रही है।  इस  मौके पर  जिला उपाध्यक्ष उमेश कुमार यादव, वकील अहमद, विशेष चंद्र शर्मा, हरीराम, नदीम खां, अर्चना सक्सेना, सायमा फिरदौस, तौकीर अहमद, माजिद अली, आसिफ अली, तलत निगार, नौरीन आसिफ, परवीन बी, राम कुंवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed