फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of nankana sahib events

ननकाना साहिब पर पथराव की घटना के विरोध में फूंका इमरान खान का पुतला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
protest of nankana sahib events
रामपुर/मिलक। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर पत्थरबाजी और सिख श्रद्धालुओं से अभ्रदता की घटना को लेकर नगर, स्वार, मिलक और शाहबाद क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंका और मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ठोस कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता मिलक में तीन बत्ती चौराहा, स्वार में भोट बक्काल गांव, रामपुर नगर में ज्वालानगर स्थित आगापुर तिराहे और शाहबाद में मतवाली-हुसैनगंज चौराहे के निकट एकत्र हुए। यहां पर कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के ननकाना साहिब गुरुद्वारे में पत्थरबाजी, सिख श्रद्धालुओं को बंधक बनाए जाने और अराजकतत्वों द्वारा भड़काऊ भाषण दिए जाने की निंदा की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की घटना बर्दाश्त करने लायक नहीं है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने इमरान खान का पुतला फूंकते हुए जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि वो पाकिस्तान के धार्मिक स्थलों व सिख समाज समेत सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करें। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस घटना से साफ जाहिर है कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय के साथ किस प्रकार का व्यवहार किया जाता है।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन करने वालों में स्वार क्षेत्र में शिव कुमार शर्मा, विवेक यादव, टिंकू सैनी, अतुल आदि मौजूद रहे। शाहबाद क्षेत्र में छोटेलाल, अभिषेक सिंह आदि, म्िलक क्षेत्र में सुनील पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। रामपुर नगर में जिला उपाध्यक्ष अनुराग शर्मा, जिला महामंत्री पारसमणि वशिष्ठ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलक नगर में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पर कई संगठन के कार्यकर्ता एकत्र हुए। जहां पर पाकिस्तान में स्थित श्री ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर कट्टरपंथी के हमले एवं पथराव के विरोध में सड़क पर उतर आए। संगठनों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की और हाईवे पर जुलूस निकालकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान का पुतला फूंका। पुतला फूंकने वालों में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, हिंदू युवा वाहिनी, हिंदू जागरण के सरदार मंजीत सिंह, सरदार सतपाल सिंह, सरदार देवेंद्र सिंह , सरदार महेंद्र जीत सिंह, हरजीत सिंह, मुकेश पटेल, जसपाल सिंह, राजू गुप्ता, रोहित जोशी, सुनील पांडेय, मनोज पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed