फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of hike in petroleum items

पेट्रोल-डीजल के दामों के विरोध में बैलगाड़ी पर बैठकर घूमे किसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
protest of hike in petroleum items
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के कार्यकर्ता आंबेडकर पार्क पर एकत्र हुए। यहां पर कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के विरोध में बैलगाड़ी पर बैठकर विरोध जताया। यहां से सिविल लाइंस थाने तक बैलगाड़ी में जाकर कोतवाली प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस मौके पर वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हनीफ वारसी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों व मजदूरों पर हिटलर शाही ना दिखाए। जिस दिन किसान-मजदूर एक प्लेटफार्म पर आ गया उस दिन आपको कुर्सी पर नहीं बैठने देगा। कोरोना महामारी के कारण किसान-मजदूर आर्थिक रूप से बर्बाद हो गया है। ऐसे में किसान-मजदूरों को राहत देते हुए सरकार को बिजली का बिल, स्कूल फीस माफ करते हुए फ्री मेडिकल की सुविधा देनी चाहिए। डीजल, पेट्रोल और गैस के दाम बढ़ाकर सरकार द्वारा जनता को महंगाई की आग में झोंका जा रहा है। इसके बाद कार्यकर्ता बैलगाड़ी से आंबेडकर पार्क से सिविल लाइंस थाने तक पहुंचे और कोतवाली प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरन मंडल उपाध्यक्ष हड़ताल सिंह यादव, रईस अहमद ,शकील, रिफाकत अली, शाकिब खान, शोएब अली, शकील कुरैशी, हरजिंदर सिंह, शेर सिंह, जमुना प्रसाद, धर्मदास आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed