फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of farmers

धान क्रय केंद्र पर तौल कराते समय किसानों का हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
protest of farmers
शाहबाद(रामपुर)। धान क्रय केंद्र पर धान की तौल करवाते समय धान के दो कट्टे गायब होने को लेकर किसानों ने जमकर हंगामा कर दिया और तौल कर रही लेबर के साथ नोकझोंक हुई। किसानों का आरोप था कि लेबर द्वारा उनके धान के दो बोरी चोरी कर लिए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तहसील क्षेत्र के जयडोली गांव निवासी प्रेमपाल और उनका तहेरा भाई वीरपाल मंडी समिति में लगे यूपीएसएस द्वित्तीय के धान क्रय केंद्र पर धान लेकर आए थे। किसानों का आरोप है कि धान की तौल करते समय लेबर ने उनके धान के दो बोरी गायब कर दिए हैं। इसको लेकर किसानों और धान तौल करने वाली लेबर के बीच नोकझोंक होने लगी। विवाद इतना गर्मा गया कि मंडी में जमकर हंगामा हो गया। इस दौरान तमाम लोग एकत्र हो गए। किसानों का शोर शराबा सुनकर केंद्र प्रभारी और ठेकेदार भी मौके पर पहुंच गए। लेकिन, किसानों के कट्टे गायब होने के मामले को लेकर किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। देर शाम तक हंगामा होता रहा। जबकि, धान की तौल कर रहे लेबर के लोगों का कहना था कि तौल कराने वाले किसान को गलतफहमी हो गई है। क्रय केंद्र से कोई भी धान की बोरी गायब नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed