फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of farmers

कानून वापस नहीं लिए, तो सत्ता परिवर्तन तक चलेगा आंदोलन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
protest of farmers
भोट (रामपुर)। केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता बेमियादी धरने के 115वें दिन भी कोयला टोल प्लाजा की एक लाइन को बंद कर धरने पर बैठ रहे। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार को कोसते हुए नारेबाजी और प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों को वापस किए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं का नेशनल हाईवे में कोयला टोल प्लाजा में बेमियादी धरना 115 वें दिन रविवार को भी जारी रहा। इस दौरान भाकियू महासचिव डॉ. मेहंदी हसन ने कहा कि सरकार एक दिन किसानों की बात को अवश्य सुनेगी तथा कृषि कानूनों को अवश्य वापस लेगी। अगर, यह सरकार तीनों कृषि कानून वापस नहीं लेगी, तो सत्ता परिवर्तन के बाद जो नई सरकार बनेगी, वह कृषि कानूनों को वापस लेगी। इसलिए, किसानों को निराश होने की जरूरत नहीं है। अगर, सरकार ने किसान विरोधी कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया तो किसान 2024 तक धरने पर बैठे रहेंगे। इसलिए, जब तक सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लेगी, तब तक किसान अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रहेंगे। सरकार की भलाई इसी में है कि वह कृषि कानूनों को जल्द से जल्द वापस ले। अन्यथा, अगले चुनावों में देश का किसान सरकार को सबक सिखा देगा। इस दौरान मोहम्मद तालिब, इरफान हसन,छिद्दा अली,नईम प्रधान,अयूब,जुम्मा,चंद्रसेन,मनोज, सलीम, अब्दुल मुस्तफा, अनीश, मोनिश, सतपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed