फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of farmers

फैक्टरियों का प्रदूषित पानी फसलों को पहुंचा रहा नुकसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
protest of farmers
भोट (रामपुर)। केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन का धरना 88 वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने फैक्टरियों से निकलने वाले दूषित पानी को नदियों में छोड़े जाने पर रोष जताया।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों को वापस किए जाने की मांग को लेकर कोयला टोल प्लाजा पर चल रहा धरना 88वें दिन भी जारी रहा। भाकियू जिलाध्यक्ष हसीब अहमद ने कहा कि टांडा सहित जिले के कई क्षेत्रों में कई फैक्टरियों से निकलने वाला दूषित पानी किसानों की फसलों को प्रभावित कर रहा है। फैक्टरियों से निकलने वाला दूषित पानी नदियों में छोड़े जाने से वह फसलों तक पहुंच रहा है। जहरीले पानी से फसलें तो खराब हो ही रही हैं, लोगों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। प्रदूषित पानी को नदियों में छोड़ने से नहीं रोका गया तो ऐसी फैक्टरियों के खिलाफ जल्द ही भाकियू द्वारा आंदोलन शुरू किया जाएगा। कहा कि जब तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं होते उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान मुजफ्फरनगर में पांच सितंबर को होने वाली महापंचायत को भी सफल बनाने की अपील की। धरने में इरफान हसन, छिद्दा अली, जुम्मा, शराफत अली, चंद्रसेन, फरमान, शाकिर अली, कयूम, मनोज राजपूत, अब्दुल, नईम प्रधान, मोहसिन अली, शकील, रिजवान, समीर, साबिर अली, सरताज अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed