फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of farmers

किसानों से की महापंचायत को सफल बनाने की अपील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
protest of farmers
भोट (रामपुर)। कृषि बिलों के विरोध में कोयला टोल प्लाजा पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसान 79वें दिन शनिवार को भी धरने पर बैठे रहे। इस दौरान आक्रोशित किसानों ने केन्द्र सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कृषि कानूनों को वापस कर एमएसपी पर कानून बनाए जाने की मांग की तथा मौजूद किसानों से पांच सितंबर को आयोजित होने वाली महापंचायत को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों को वापस किए जाने की मांग को लेकर कोयला टोल प्लाजा पर चल रहा किसानों का अनिश्चितकालीन धरना 79वें दिन भी जारी रहा। किसान नेता मोहम्मद तालिब ने कहा कि पांच सितंबर को होने वाली महापंचायत में जिला अध्यक्ष हसीब अहमद के नेतृत्व में रामपुर जिले से बड़े बसों व अन्य वाहनों को काफिला रवाना होगा। क्षेत्र से अधिक से अधिक किसान महापंचायत में शामिल होकर उसे सफल बनाएं। नौ माह से भी अधिक समय से देश का किसान कृषि बिलों को वापस किए जाने की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार है कि किसानों से वार्ता को ही तैयार नहीं है और न ही किसान विरोधी कानूनों को वापस ले रही है। सरकार को चाहिए कि वह किसानों की मंशा को समझते हुए तीनों कृषि कानूनों को वापस लेकर एमएसपी पर कानून बनाए। अन्यथा किसान भी हार मानने वाले नहीं है और जब तक सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लेती किसान आंदोलन समाप्त नहीं होगा। इस दौरान तहसील अध्यक्ष छिद्दा अली, इरफान हसन, जुम्मा, मुजफ्फर अली, मोहम्मद यासीन, शाकिर अली, दिलशाद, हाजी अनवार, भजन, अब्दुल मुस्तफा, डॉ. नौशाद, दानिश, फिरासत, जाहिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed