फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of farmers

किसानों की फसल नहीं भविष्य ही चौपट कर देगें कृषि कानून

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
protest of farmers
भोट (रामपुर)। नए कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन का धरना 39वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान धरना स्थल पर बैठे किसानों ने केंद्र सरकार पर देश के किसानों के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया।कुछ दिन या माह आंदोलन करने से एक फसल ही चौपट हो सकती है लेकिन यह कृषि कानून लागे हो गए तो किसानों का भविष्य ही चौपट हो जाएगा। आक्रोशित किसानों ने नारेबाजी व प्रदर्शन कर तीनों कृषि कानूनों को वापस किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

कोयला टोल प्लाजा पर भाकियू से जुड़े किसान पिछले 39 दिनों से सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में धरने पर बैठे है। सोमवार को धरने पर बैठे किसानों को सम्बोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष इरफान हसन ने कहा कि अभी तो किसान आंदोलन को सात माह ही हुए है। सरकार अभी इन कृषि कानूनों से किसानों व देश को होने वाले नुकसान को समझ नहीं पा रही है। जल्दी ही सरकार की भी समझ में आ जाएगा कि यह कानून किसानों को नुकसान देने वाले हैं और फिर वह कानून भी वापस लेगी। इसलिए किसान हिम्मत न हारे व धरने पर डटे रहे। कुछ दिन या माह आंदोलन करने से एक फसल ही चौपट हो सकती है लेकिन यह कृषि कानून लागे हो गए तो किसानों का भविष्य ही चौपट हो जाएगा। इसलिए किसानों को हिम्मत नहीं हारना है और अपने हक की लड़ाई लड़ने से पीछे नहीं हटना है।जब तक सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष मोहम्मद तालिब, छिद्दा अली,मुजफ्फर अली, मुनव्वर आलम,महबूब हसन, इस्तकार अली, शाकिर अली, अब्दुल मुस्तफा, नदीम अहमद, शकील अहमद, फरमान, आफताब, जगदीप, सचिन कुमार, मनप्रीत सिंह, सतनाम सिंह,मोहम्मद निजाम, चौधरी सलामत,अमीर अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed