{"_id":"60e202838ebc3eccc73a39f7","slug":"protest-of-farmers-rampur-news-mbd3945640154","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की भलाई तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने में है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की भलाई तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने में है
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोट। नए कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर भाकियू द्वारा आयोजित धरने के 38वें दिन भी किसान टोल प्लाजा पर अनिश्चित कालीन धरने पर डटे रहे। इस दौरान किसानों ने कहा कि सरकार की भलाई तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने में है अन्यथा 2024 तक किसान धरने पर बैठे रहेंगे व सत्ता परिर्वतन कर तीनों कृषि कानूनों को वापस कराएंगे।
नये कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर कोयला टोल प्लाजा पर भाकियू मंडल उपाध्यक्ष मो.तालिब के नेतृत्व में चल रहा किसानों का धरना 38वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए बिलासपुर तहसील अध्यक्ष इरफान हसन ने कहा कि अभी तो कोयला टोल प्लाजा पर धरने को 38 दिन ही हुए है।अगर सरकार ने तीनों किसान विरोधी कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया तो किसान 2024 तक धरने पर बैठे रहेगें। क्योकिं टिकैत साहब ने कह दिया है कि 2024 तक तो भारत सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस ले लेगी। इसलिए जब तक सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लेगी तब तक किसान अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रहेंगें।अन्यथा 2024 में सत्ता परिवर्तन कर तीनों कानून वापस कराए जाएंगे।सरकार की भलाई इसी में है कि वह तीनों कृषि कानूनों को जल्द से जल्द वापस ले तथा एमएसपी पर कानून बनाने की गांरटी दे जिससे किसानों के साथ साथ सरकार का समय भी बचेगा अन्यथा अगले चुनावों में देश का किसान सरकार को सबक सिखा देगा। इस दौरान हसील अध्यक्ष छिद्दा आली,शाकिर अली,अब्दुल मुस्तफा,नदीम अहमद, शकील अहमद, फरमान पाशा, दिलशाद हुसैन, नवजोत सिंह,जगदीप सिंह,मुजफ्फर अली, मुनव्वर आलम,फरीद अहमद,ओम सिंह,आबिद अली,रियासत अली,सतनाम सिंह,मोहम्मद कासिम आदि मौजूद रहे।