फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of farmers

किसानों का अनिश्चितकालीन धरना 29वें दिन भी जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
protest of farmers
भोट (रामपुर)। केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का कोयला टोल प्लाजा पर बेमियादी धरना शुक्रवार को 29वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन कर कृषि कानूनों को वापस किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

केंद्र सकरार द्वारा बनाए गए कृषि कानून के विरोध में भाकियू मंडल उपाध्यक्ष मोहम्मद तालिब के नेतृत्व में पिछले 29 दिनों से भाकियू कार्यकर्ता तीनों कृषि कानूनों की वापसी की मांग कर नेशनल हाईवे पर कोयला टोल प्लाजा में धरने पर बैठे हैं। शुक्रवार को भी किसान अनिश्चितकालीन धरने पर डटे रहे व तीनों कृषि कानूनों की वापसी की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन किया। धरने में मौजूद किसानों का कहना था कि सरकार को किसानों की बिलकुल भी फिक्र नहीं है। किसान तेज धूप व बारिश में धरने पर बैठे हैं और सरकार के मंत्री और नेताओं को किसानों से बात करने का भी समय नहीं है। इसलिए जब तक सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी तब तक किसान आंदोलन खत्म नहीं होगा। इस दौरान शकील अहमद, शाकिर अली, नदीम अहमद, अब्दुल मुस्तफा, इरफान हसन, छिद्दा, फरमान पाशा, जगदीप सिंह, सतनाम सिंह, मुनव्वर आलम, मोहम्मद हनीफ, सगीर अहमद, महबूब हसन, जलीस अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed